NEET UG 2024: नीट यूजी एग्जाम के लिए बढ़ी रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख, अब इस डेट तक करें अप्लाई

NEET UG 2024, NEET UG 2024 Registration Extended: एनटीए ने नीट यूजी एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अभ्यर्थी exams.nta.ac.in/NEET पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

NEET UG 2024, NEET UG 2024 Registration Extended: नीट यूजी एग्जाम की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी एग्जाम 2024 (NEET UG 2024) के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक नीट यूजी 2024 के लिए अप्लाई नहीं किया है, वह आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET पर अब 16 मार्च तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की आखिरी तारीख 9 मार्च निर्धारित की गई थी।

NEET UG 2024

NEET UG 2024

NEET UG Registration 2024: इस डेट तक करें अप्लाई

एनटीए द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, नीट यूजी एग्जाम के लिए अभ्यर्थी 16 मार्च की रात 10:50 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। वहीं, रात 11:50 तक शुल्क का भुगतान करना होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है किए वह बेहद सावधानी से अपना फॉर्म भरें क्योंकि तय समय के बाद दोबारा आवेदन का मौका नहीं दिया जाएगा। यदि इस दौरान कोई परेशानी हो तो अभ्यर्थी 011-40759000 या neet@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।

End of Feed