NEET UG 2024, NEET UG News Today: नीट यूजी को लेकर बड़ी खबर आ रही है। सुप्रीम कोर्ट ने आज यानी 13 जून 2024 याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि, ग्रेस मार्क्स पाने वाले 1562 छात्रों को फिर से परीक्षा देनी होगी। रिजल्ट 30 जून को जारी (NEET UG News ) किया जाएगा। साथ ही काउंसलिंग प्रक्रिया पर किसी प्रकार की कोई रोक नहीं लगाई जाएगी। इस बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का भी बयान सामने (NEET UG News Today) आया है। उन्होंने कहा कि नीट मामले में कोई करप्शन नहीं हुआ है, जो मामले सामने आए हैं उसे हमने गंभीरता से लिया है। जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
NEET UG 2024: नीट यूजी विवाद पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बयान
उन्होंने कहा कि यह करीब 1600 स्टूडेंट्स का मामला है। सरकार इस घटना को गंभीरता से ले रही है। साथ ही उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि कोई पेपर लीक नहीं हुआ है। 6 सेंटर पर गलती से प्रश्नपत्र के दूसरे सेट खुल गए थे।
