NEET UG 2022 Schedule: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी, MCC ने NEET UG काउंसलिंग के लिए स्टेट काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। शेड्यूल mcc.nic.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। संबंधित उम्मीदवार यहां विवरण की जांच कर सकते हैं। राज्य कोटे के लिए परामर्श कार्यक्रम भी नीचे दिया गया है। अखिल भारतीय कोटा के लिए एमसीसी एनईईटी काउंसलिंग का पहला दौर 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2022 के बीच आयोजित किया जाएगा।
neet ug schedule 2022
राज्य कोटे की 85% सीटों के लिए, यह 17 अक्टूबर से 28 अक्टूबर, 2022 तक होनी चाहिए। उम्मीदवारों को पता होना चाहिए कि राज्य परामर्श कार्यक्रम के लिए प्रत्येक राज्य को उनकी संबंधित वेबसाइटों पर अलग से जारी किया जाएगा।
| एडमिशन का शेड्यूल | ऑल इंडिया कोटा | Deemed+ केंद्रीय इंस्टीट्यूट | स्टेट काउंसलिंग |
| पहले राउंड की काउंसलिंग | 11 अक्टूबर- 20 अक्टूबर, 2022 | 10 - 20 अक्टूबर, 2022 | 17 - 28 अक्टूबर, 2022 |
| ज्वाइन करने की लास्ट डेट | 28 अक्टूबर, 2022 | 28 अक्टूबर, 2022 | 4 नवंबर, 2022 |
| काउंसलिंग का दूसरा राउंड | 2 नवंबर– 10 नवंबर, 2022 | 2 नवंबर – 10 नवंबर, 2022 | 7 – 18 नवंबर, 2022 |
| ज्वाइनिंग की लास्ट डेट | 18 नवंबर, 2022 | 18 नवंबर, 2022 | 21 नवंबर 2022 |
| मॉपअप राउंड | 23 नवंबर – 1 दिसंबर, 2022 | 23 –1 दिसंबर 2022 | 6 - 12 दिसंबर 2022 |
| ज्वाइन करने की लास्ट डेट | 10 दिसंबर, 2022 | 10 दिसंबर, 2022 | 16 दिसंबर, 2022 |
| स्टेरी वैकेंसी | 12 दिसंबर से 14 दिसंबर 2022 | 12 से 14 दिसंबर 2022 | 12 से 14 दिसंबर 2022 |
| ज्वाइन करने की लास्ट डेट | 20 दिसंबर 2022 | 20 दिसंबर,2022 | 20 दिसंबर, 202 |
| शैक्षणिक सत्र की शुरुआत | 15 नवंबर 2022 | 15 नवंबर, 2022 | 15 नवंबर, 2022 |
काउंसलिंग शेड्यूल चेक करने के स्टेप्स:
- आधिकारिक वेबासइट mcc.nic.in पर जाएं।
- यूजी मेडिकल काउंसलिंग 2022 पर क्लिक करें।
- इसके बाद स्टेट काउंसलिंग शेड्यूल यूजी 2022 पर क्लिक करें।
- शेड्यूल स्क्रीन पर दिखाई देगा।
समय सारिणी का निष्ठापूर्वक पालन सुनिश्चित करने के लिए और परामर्श के संचालन के लिए उपलब्ध सीमित समय को ध्यान में रखते हुए, सभी भाग लेने वाले संस्थानों/महाविद्यालयों को निर्देश दिया जाता है कि वे सभी शनिवार/रविवार और राजपत्रित छुट्टियों को कार्य दिवस मान सकते हैं।
