NEET पास करने के बाद भी इन वजहों से रद्द हो सकता है एडमिशन, छात्र गांठ बांध लें ये बातें

अगर आपको लगता है कि NEET यूजी परीक्षा पास करने से आपको एमबीबीएस में एडमिशन मिल जाएगा, तो ऐसा नहीं है। परीक्षा में टॉप करने के बाद भी आपका एडमिशन कई वजहों से रद्द किया जा सकता है। इसलिए छात्रों को सलाह है कि वह इन विशेष बातों पर ध्यान दें।

NEET: नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों उम्मीदवार इस समय अपने परीक्षा रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लाखों छात्रों की नजरें आधिकारिक वेबसाइट पर टीकी हुई है, क्योंकि एमबीबीएस में प्रवेश के लिए नीट यूजी परीक्षा पास करना उनके लिए जरूरी है। लेकिन छात्रों को यह नहीं पता की नीट यूजी पास होने के बाद भी MBBS में उनका एडमिशन रद्द हो सकता है। जी हां, आपने सही पढ़ा, अगर आपको ऐसा लगता है कि परीक्षा में अच्छा स्कोर हासिल कर लेने भर से ही देश के किसी भी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस (MBBS) की सीट पक्की हो जाती है, तो यह आपकी सबसे बड़ी गलतफहमी है।

NEET

NEET पास करने के बाद भी इन वजहों से रद्द हो सकता है एडमिशन (Photo - AI)

हकीकत यह है कि नीट परीक्षा पास करने के बाद भी एमबीबीएस में दाखिला लेना उतना आसान नहीं है, जितना कई उम्मीदवारों को लगता है। परिणाम घोषित होने के बाद की एडमिशन प्रक्रिया बेहद जटिल होती है। यदि आप इस प्रक्रिया की अनिवार्य शर्तों को पूरा नहीं कर पाते हैं, तो परीक्षा क्रैक करने के बावजूद आपका एडमिशन अंतिम समय में कैंसिल किया जा सकता है। इसलिए आपको कुछ विशेष बातों का ध्यान रखने की आवश्यकता है।

End of Feed