NEET PG Test City List, NEET PG Test Cntres: नीट पीजी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (NEET PG Test City List) खबर है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज ने नीट पीजी परीक्षा के लिए शहरों की सूची जारी कर (NEET PG 2024 Exam City Slip) दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in,nbe.edu.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। ध्यान रहे 23 जून 2024 को आयोजित होने वाली नीट पीजी 2024 के लिए पहले जारी किए गए एडमिट कार्ड में दिया गया परीक्षा केंद्र व शहर अब मान्य नहीं होगा।
NEET PG Test City List: यहां देखें नीट पीजी के लिए शहरों की लिस्ट
NEET PG Exam Date: कब होगी परीक्षा
जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन अब 11 अगस्त 2024 को नीट पीजी 2024 की परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। एनबीई आज यानी 19 जुलाई 2024 को परीक्षा के लिए शहर चुनने के लिए विंडो ओपन करेगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को अपने एग्जाम के लिए सिटी का चयन करना होगा। परीक्षा देश के कुल 185 केंद्रों में निर्धारित होगी। साथ ही ध्यान रहे इस बार बोर्ड अभ्यर्थियों को शिफ्ट चुनने की इजाजत नहीं देगा। शिफ्ट का चयन एनबीई स्वयं करेगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।NEET PG 2024 City List
- सबसे पहले natboard.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर NEET PG 2024 Exam City लिंक पर क्लिक करें।
- नोटिफिकेशन आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
