NEET PG Counselling 2023, NEET PG Round 3 Counselling: नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 3 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (NEET PG Counselling) खबर है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने आज यानी 21 सितंबर 2023 को नीट पीजी राउंड 3 काउंसलिंग के लिए रिवाइज्ड शेड्यूल जारी कर (NEET PG Round 3 Counselling) दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर काउंसलिंग का शेड्यूल चेक कर सकते हैं।
NEET PG Counselling 2023: नीट पीजी राउंड 3 के काउंसलिंग का शेड्यूल जारी
संशोधित शेड्यूल के अनुसार राउंड 3 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 22 सितंबर 2023 से शुरू होकर 25 सितंबर 2023 को समाप्त होगी। यहां अपना विकल्प भरने व लॉक करने की सुविधा 25 सितंबर 2023 तक है। सीट आवंटन 26 व 27 सितंबर 2023 को किया जाएगा।
