Neet PG 2023 Postponed News: कब हो सकते हैं नीट पीजी 2024 के एंट्रेंस एग्जाम? जानें काउंसलिंग की कब है संभावना

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Jan 9, 2024, 12:21 PM IST

Neet PG 2023 Postponed, National Eligibility Entrance Test Exam Latest News: नीट पीजी 2024 एग्जाम का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स की ओर से दावा किया जा रहा है कि NEET-PG 2024 के एग्जाम जुलाई के पहले हफ्ते में हो सकते हैं।

Neet PG 2023 Postponed News: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट पीजी की संभावित तारीखें आ गई हैं। पीटीआई की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, स्नातकोत्तर छात्रों के लिए मेडिकल प्रवेश परीक्षा जुलाई के पहले सप्ताह में आयोजित होने की संभावना है। पिछले साल नवंबर में जारी अस्थायी शिड्यूल के अनुसार, NEET PG 2024 Exam का आयोजन मार्च में आयोजित किए जाने की बात सामने आई थी, लेकिन अभी तक इस पर मुहर नहीं लग पाई है, दूसरी तरफ NExT Exam को भारत में अभ्यास करने के लिए स्नातक मेडिकल छात्रों के लिए अनिवार्य लाइसेंस परीक्षा के रूप में पेश किया गया है।

NEET PG 2024 Postponed Exam Date Latest News in Hindi

NEET PG 2024 Postponed Exam Date Latest News in Hindi

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा-स्नातकोत्तर परीक्षा साल में बीच में यानी जुलाई के पहले सप्ताह में आयोजित होने की संभावना है। इसके अलावा उन्होंने कहा है कि इस साल नेशनल एग्जिट टेस्ट (National Exit Test) आयोजित नहीं किया जाएगा। अभी तक नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

End of Feed