NEET PG 2023, NEET PG Result 2023: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन फॉर मेडकिल साइंसेज (NBE) की ओर से नीट पीजी परीक्षा (NEET PG Exam 2023) का आयोजन आज यानी 5 मार्च 2023 को किया गया। परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक शिफ्ट में हुई थी। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब बेसब्री से प्रोविजनल आंसर-की (NEET PG Answer Key 2023) और रिजल्ट (NEET PG Result 2023) का इंतजार कर रहे हैं।
NEET PG 2023 Result
NEET PG Exam 2023: निगेटिव मार्किंग का प्रावधान
नीट पीजी परीक्षा का आयोजन 277 शहरों में बनाए गए 902 केंद्रों पर हुआ। परीक्षा में 200 अंकों के मल्टीपल चॉइस सवाल पूछे गए। ध्यान रहे कि प्रत्येक सही जवाब पर 4 अंक मिलेंगे लेकिन गलत जवाब पर 1 अंक की निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान रखा गया है।
NEET PG Result 2023 Date: इस तारीख को आएगा रिजल्ट
आधिकारिक सूचना के मुताबिक, नीट पीजी एग्जाम का रिजल्ट 31 मार्च 2023 तक जारी कर दिया जाएगा। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की मार्च के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी की जाएगी। जिस पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद फिर फाइनल आंसर-की जारी होगी। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
How to download NEET PG Result 2023
- एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं।
- फिर नीट पीजी रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।
इस साल नीट पीजी परीक्षा में लगभग 2,08,898 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। नीट पीजी 2023 क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थी एमडी/एमएस/पीजी डिप्लोमा और पोस्ट एमबीबीएस डीएनबी कोर्स और एनबीईएमएस डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए योग्य होंगे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
