NEET पेपर लीक मामले का मास्टरमाइंड पटना से गिरफ्तार, BPSC परीक्षा लीक में भी आया था नाम

NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड माना जाने वाले संजीव मुखिया उर्फ लूटन को पटना से गिरफ्तार कर लिया गया है। संजीव सॉल्वर गैंग का सरगना था और इसका नाम BPSC परीक्षा लीक में भी आया था। तीन लाख का इनामी संजीव पिछले साल 5 मई से ही फरार था। 11 महीनों बाद पुलिस को सफलता मिली है।

NEET Leak Mastermind Arrested: NEET पेपर लीक मामले का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया गिरफ्तार हो गया है। संजीव को पकड़ने में 11 महीने बाद STF को सफलता हाथ लगी। संजीव सॉल्वर गैंग का सरगना माना जाता है, हाल ही में पुलिस ने इसके ऊपर तीन लाख रुपये का इनाम रखा था। इस मामले में पहले भी कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। नीट मामले में जनवरी में पटना सिविल कोर्ट ने इसके खिलाफ वारंट जारी किया था और इसके पेश ना होने पर या गिरफ्तार ना होने पर संपत्ति कुर्क की कार्रवाई का भा आदेश दिया था। इसकी गिरफ्तारी से NEET पेपर लीक मामले में कई और राज से पर्दा उठने की उम्मीद है।

sanjeev mukhiya neet paper solver arrested

सांकेतिक तस्वीर

कई मामलों में आ चुका है नाम

51 साल का संजीव मुखिया उर्फ लूटन बिहार के नालंदा जिले के नगरनौसा गांव का रहने वाला है। पहली बार उसका नाम 2010 में ब्लूटूथ डिवाइस का इस्तेमाल करके छात्रों को नकल कराने में आया था। साल 2016 में बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा लीक मामले में भी संजीव का नाम आया था। इसके अलावा संजीव मुखिया का नाम बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा -III (BPSC) के पेपर लीक मामले में आ चुका है। उसका डॉक्टर बेटा शिवकुमार इसी मामले में अभी जेल में है।

End of Feed