UPSC NDA Result 2025
UPSC NDA I Result 2025 released soon at upsc.gov.in: यूपीएससी एनडीए परीक्षा में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से नेशनल डिफेंस एकेडमी I का रिजल्ट (UPSC NDA I Result 2025) किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी यूपीएससी एनडीए रिजल्ट 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
यूपीएससी एनडीए परीक्षा का आयोजन 13 अप्रैल 2025 को किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूपीएससी एनडीए रिजल्ट अप्रैल के आखिरी सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगाय़ साथ ही यूपीएससी एनडीए रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
यूपीएससी एनडीए परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को फिर एसएसबी इंटरव्यू में शामिल होना होगा। बता दें कि इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 406 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं