NEET MDS Score Card Download: क्या जारी हो गया है नीट एमडीएस स्कोरकार्ड, ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Mar 22, 2023, 08:33 PM IST

NEET MDS Score Card 2023: एक बार जारी हो जाने के बाद नीट एमडीएस के उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in की मदद से जाकर NEET MDS स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां बताए गए स्टेप्स की मदद से भी आप अपने रिजल्ट तक पहुंच सकेंगे और परिणाम व डाउनलोड को चेक कर सकेंगे।

NEET MDS Result Score Card 2023: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की ओर से 22 मार्च को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट-मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (NEET MDS) स्कोरकार्ड जारी करने की संभावना थी लेकिन फिलहाल इस मामले पर आधिकारिक वेबसाइट की मदद से कोई अपडेट सामने नहीं आया है। एक बार घोषित हो जाने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर NEET MDS स्कोरकार्ड को वेबसाइट natboard.edu.in की मदद से डाउनलोड कर सकेंगे।

NEET MDS Score Card Download

NEET MDS स्कोरकार्ड

NEET MDS 2023 परीक्षा 1 मार्च 2023 को आयोजित की गई थी। NEET MDS रिजल्ट 10 मार्च 2023 को घोषित हुआ था। इससे पहले NEET MDS स्कोरकार्ड 20 मार्च 2023 को जारी होने वाले थे लेकिन किसी कारण से इसमें देरी हुई और इस समय भी उम्मीदवार रिजल्ट को लेकर इंतजार कर रहे हैं। नीट एमडीएस रिजल्ट जारी होने के बाद चेक करने लिए उम्मीदवार यहां पर दिए स्टेप्स की मदद ले सकते हैं।

End of Feed