हवलदार पिता का बेटा सेना में अफसर बनने को तैयार, यूपीएससी एनडीए में हासिल की पहली रैंक

Imon Ghosh Success Story: सेना में हवलदार के पद से रिटायर होने वाले पिता के लिए इससे बड़ा गर्व क्या होगा कि उनके बेटे ने यूपीएससी एनडीए परीक्षा न केवल पास की है बल्कि उसमें ऑल इंडिया रैंक 1 प्राप्त की है। पिता को सेना की वर्दी पहने देख खुद सेना में जाना का सपना लिए इमोन ने वो कर दिखाया, जो हर किसी के बस की बात नहीं होती। उनकी मोटिवेशनल कहानी हजारों युवाओं के लिए मोटिवेट करेगी।

Imon Ghosh Success Story: सेना में जाने का सपना लिए हर साल हजारों-लाखों छात्र यूपीएससी एनडीए (UPSC NDA) की परीक्षा देते हैं। लेकिन यह सपना भी कुछ ही लोगों का पूरा हो पाता है। ऐसे ही भारतीय सेना का हिस्सा बनकर देश की सेवा करने का सपना देखते हुए एक हवलदार पिता के बेटे इमोन घोष ने परीक्षा दी और एनडीए परीक्षा में पहली रैंक प्राप्त कर सफलता हासिल की। अपने पिता हो सेना की वर्दी पहने देखकर मन में सेना में अधिकारी बनने के सपना लिए इमोन ने वो कर दिखाया जो हर किसी के बस की बात नहीं है। उन्होंने साबित कर दिया कि यदि मन में कुछ पाने का जज्बा है और उसके लिए कड़ी मेहनत करने की इच्छा है तो सामने आने वाली हर चुनौती आप पार कर जाएंगे और अपनी मंजिल पा लेंगे। इमोन घोष की कहानी युवाओं में वही जोश और दृढ़ संकल्प लेकर मंजिल प्राप्त करने के लिए मोटिवेट करेगी।

हवलदार पिता का बेटा सेना में अफसर बनने को तैयार, यूपीएससी एनडीए में हासिल की पहली रैंक

कौन है इमोन घोष?

यूपीएससी एनडीए परीक्षा में पहली रैंक प्राप्त करने वाले इमोन घोष पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के रहने वाले थे। उनके पिता का नाम उज्जवल घोष है, जो सेना में हवलदार के पद पर कार्यरत थे। इमोन ने अपनी स्कूली शिक्षा सैनिक स्कूलों से प्राप्त की है। उन्होंने 8वीं कक्षा की पढ़ाई राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज देहरादून से की। यह वही संस्थान था, जहां उन्होंने सेना में अधिकारी बनने का सपना देखा और उसे सच कर दिखाने में लग गए।

End of Feed