शिक्षक भर्ती के नाम पर वायरल हो रहा फर्जी नोटिस, NCTE ने उम्मीदवारों को किया सतर्क

सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) के नाम से एक नोटिस वायरल हो रहा है। NCTE ने स्पष्ट किया है कि उसने ऐसा कोई नोटिस जारी नहीं किया है। वायरल हो रहा यह पत्र फर्जी और भ्रामक है।

NCTE Fake Notice 2026: शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) के नाम से एक नोटिस वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया गया है कि प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) के पदों पर नियुक्ति के लिए TET पास होना और ग्रेजुएशन में कम से कम 50 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य होगा। हालांकि, NCTE ने स्पष्ट किया है कि उसने ऐसा कोई नोटिस जारी नहीं किया है। वायरल हो रहा यह पत्र फर्जी और भ्रामक है।

NCTE Fake Notice

NCTE Fake Notice: TGT भर्ती में TET और 50% ग्रेजुएशन अंक की अनिवार्यता वाला नोटिस फर्जी (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

सोशल मीडिया पर साझा किए जा रहे पत्र पर 10 अक्टूबर 2026 की तारीख लिखी है। इसमें दावा किया गया है कि TGT भर्ती के लिए उम्मीदवारों को TET पास करने के साथ ग्रेजुएशन में कम से कम 50 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी होगा। पत्र में इन नियमों को तुरंत लागू करने की बात भी कही गई है।

End of Feed