अमेरिका के टैरिफ दबाव के बीच, एनसीईआरटी का नया 'स्वदेशी मॉडल' छात्रों में लाएगा आत्मनिर्भरता

NCERT Swadeshi vocal for local module: हाल ही में एनसीईआरटी ने छात्रों की स्वदेशी उत्पादों की समझ बढ़ाने के लिए एक पहल की है। इस पहल के तहत एक मॉड्यूल जारी किया गया है, जिसके जरिये बच्चों को स्वदेशी उत्पादों के बारे में बताया जाएगा।

Ncert New Vocal for Local Module: छात्रों के लिए अपने क्षेत्र की पहचान और स्थानीय उत्पादों की समझ और इनकी वेल्यू होना बेहद जरूरी है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हाल ही में एनसीईआरटी ने वोकल फॉर लोकल का एक नया मॉड्यूल जारी किया है, जो कि बच्चों के लिए बेहद जरूरी है। इस मॉड्यूल के जरिये बच्चों को स्थानीय उत्पादों की समझ मिलेगी और साथ ही देश की अर्थव्यवस्था में योगदान का भी पता चलेगा। इस मॉडल का मकसद छात्रों में आर्थिक समझ बढ़ाना और उन्हें विदेशी विकल्पों के बजाय भारतीय विकल्पों को अपनाने के लिए तैयार करना है।

NCERT New vocal for local
NCERT New vocal for local (iStock)

देश की प्रगति में होगा योगदान

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए, राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने छात्रों के लिए एक नया 'स्वदेशी' शिक्षण मॉड्यूल शुरू किया है। इसका उद्देश्य छात्रों में आत्मनिर्भरता की ऐतिहासिक और वर्तमान महत्व को समझाना और उन्हें देश की प्रगति में योगदान के लिए प्रेरित करना।

End of Feed