NCERT कक्षा 8 की सोशल साइंस के ज्यूडिशियरी से जुड़े चैप्टर पर रोक, शिक्षा मंत्रालय की आपत्ति के बाद एनसीईआरटी ने मांगी माफी

NCERT ने कक्षा 8 की सोशल साइंस की नई किताब के एक चैप्टर को लेकर बड़ा फैसला लिया है। NCERT ने 24 फरवरी 2026 को कक्षा 8 के लिए “Exploring Society: India and Beyond, Vol II” नाम की सोशल साइंस भाग-2 की किताब जारी की थी। शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने एक चैप्टर पर आपत्ति जताई और किताब के वितरण पर अगला आदेश आने तक रोक लगाने के निर्देश दिए।

NCERT ने कक्षा 8 की सोशल साइंस की नई किताब के एक चैप्टर को लेकर बड़ा फैसला लिया है। NCERT ने 24 फरवरी 2026 को कक्षा 8 के लिए “Exploring Society: India and Beyond, Vol II” नाम की सोशल साइंस भाग-2 की किताब जारी की थी। किताब आने के बाद यह देखा गया कि चैप्टर 4 “हमारे समाज में न्यायपालिका की भूमिका” (पेज 125-142) में अनजाने में कुछ अनुचित पाठ्य सामग्री और निर्णय सम्बन्धी त्रुटि शामिल हो गई है।

कक्षा 8 की सोशल साइंस के ज्यूडिशियरी से जुड़े चैप्टर पर रोक

कक्षा 8 की सोशल साइंस के ज्यूडिशियरी से जुड़े चैप्टर पर रोक

इस पर शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने भी आपत्ति जताई और किताब के वितरण पर अगला आदेश आने तक रोक लगाने के निर्देश दिए। NCERT ने इस निर्देश का पालन करते हुए किताब की बिक्री रोक दी है। NCERT ने बयान जारी कर कहा कि वह न्यायपालिका का बहुत सम्मान करता है और उसे भारतीय संविधान का रक्षक और मौलिक अधिकारों का संरक्षक मानता है। संस्था ने कहा कि यह गलती पूरी तरह अनजाने में हुई है और इसके लिए खेद व्यक्त किया गया है।

End of Feed