NCERT का बड़ा कदम! अब कक्षा 9वीं में पढ़ाया जाएगा इमरजेंसी का इतिहास, नई शिक्षा नीति में बड़ा बदलाव

नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) ने कक्षा 9वीं के सामाजिक विज्ञान की पुस्तक में बड़ा बदलाव किया है। अब छात्र कक्षा 9वीं की किताब में इमरजेंसी का इतिहास पढ़ सकेंगे। एनईआरटी ने आपातकाल का इतिहास नाम का नया सेक्शन जोड़ा है।

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने स्कूली शिक्षा के पाठ्यक्रम में बड़ा बदलाव किया है। यहां कक्षा 9 की सामाजिक विज्ञान की नई पुस्तक में पहली बार 1975-77 के आपातकाल पर एक विशेष अध्याय जोड़ा है। इस अध्याय में आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र के सामने आई सबसे गंभीर चुनौतियों में से एक बताया गया है।

NCERT Changes Education Policy

अब छात्र कक्षा 9वीं की किताब में पढ़ें 'आपातकाल का इतिहास'

नई पुस्तक ‘अंडरस्टैंडिंग सोसाइटी इंडिया एंड बियॉन्ड’ में लोकतंत्र, नागरिक अधिकारों और शासन व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई है। इसी क्रम में आपातकाल के दौर को शामिल करते हुए बताया गया है कि उस समय देश में नागरिक स्वतंत्रताओं और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर व्यापक प्रभाव पड़ा था। पुस्तक में उल्लेख किया गया है कि राष्ट्रीय आपातकाल के दौरान कई मौलिक अधिकारों को निलंबित कर दिया गया था, प्रेस की स्वतंत्रता सीमित कर दी गई थी और अनेक राजनीतिक नेताओं तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया था।

End of Feed