National Unity Day 2022: राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन, जानें सब कुछ

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 31, 2022, 10:05 AM IST

National Unity Day 2022: आज राष्ट्रीय एकता दिवस है, इस अवसर पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिल्ली विश्वविद्यालय, डीयू से यूनिटी रन का नेतृत्व किया। जानें क्या होता है नेशनल यूनिटी डे? व क्यों मनाया जाता है?

National Unity Day 2022: नेशनल यूनिटी डे 2022 के अवसर पर, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज 31 अक्टूबर, 2022 को दिल्ली विश्वविद्यालय, डीयू से यूनिटी रन (Unity Run) जिसे 'रन फॉर यूनिटी' भी कहते हैं, का नेतृत्व किया। यूनिटी रन 2022 में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के साथ डीयू के कुलपति योगेश सिंह भी हिस्सा लिया। इसके अलावा सीबीएसई स्कूलों, केंद्रीय विद्यालय और दिल्ली विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार, प्रिंसिपल, शिक्षक, वरिष्ठ अधिकारी, प्रशासनिक कर्मचारी और छात्र भी शामिल हुए।

National Unity Day 2022

राष्ट्रीय एकता दिवस 2022 (i-stock)

'रन फॉर यूनिटी' को नई दिल्ली के नेशनल स्टेडियम से हरी झंडी दिखाई गई। एक रिपोर्ट के अनुसार, Run for Unity में 80000 के आसपास लोगों ने हिस्सा लिया।

End of Feed