National Teacher Award 2024: ये हैं देश के 50 बेस्ट टीचर्स, लिस्ट जारी, जानें आपके राज्य में किसे मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

National Teacher Award 2024 List: केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से हर शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर देश के सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और संगठनों के बेस्ट टीचर को पुरस्कार दिया जाता है। इस साल देशभर के 50 सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों की लिस्ट जारी कर दी गई है। आइए जानते हैं किस राज्य से किसे बेस्ट शिक्षक का अवॉर्ड दिया जा रहा है।

National Teacher Award 2024 List: शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा मंत्रालय द्वारा इस साल देश के कुल 82 शिक्षकों को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जाएगा। इनमें स्कूली शिक्षा के 50 शिक्षकों की लिस्ट जारी कर दी गई है। इसके अलावा उच्च शिक्षा विभाग के 16 शिक्षक और कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के 16 शिक्षकों को भी अवॉर्ड मिलेगा। 5 सितंबर, 2024 को शिक्षक दिवस (Teacher's Day 2024) के मौके पर दिल्ली के विज्ञान भवन में शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।

National Teacher Award

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार समारोह 5 सितंबर, 2024 को शाम 4:15 बजे विज्ञान भवन में आयोजित किया जाएगा। इसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मुख्य अतिथि होंगे। इस मौके पर 28 राज्यों, 3 केंद्र शासित प्रदेशों और 6 संगठनों से चुन कर आने वाले शिक्षकों को अवॉर्ड दिया जाएगा। आइए जानते हैं किस राज्य से किसका नाम राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चुना गया है।

End of Feed