NIOS Class 10th and 12th Time Table: एनआईओएस यानी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग की ओर से सभी भारतीय परीक्षा केंद्रों के लिए अप्रैल 2023 के लिए एनआईओएस कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की डेटशीट को जारी कर दिया गया है। विस्तार से यह डेट शीट आधिकारिक वेबसाइट sdmis.nios.ac.in की मदद से उपलब्ध कराई जा रही है। अप्रैल और मई 2023 के माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक सिलेबस के लिए सार्वजनिक थ्योरी परीक्षा 6 अप्रैल 2023 से शुरू होकर 8 मई 2023 तक चलेगी।
NIOS 10वीं और 12वीं एग्जाम टाइम टेबल
एनआईओएस परिणाम परीक्षा के छह सप्ताह बाद जारी किए जाएंगे। इसके अलावा माइग्रेशन-कम-ट्रांसफर सर्टिफिकेट और मार्कशीट-कम-सर्टिफिकेट एनआईओएस की ओर से उनके संबंधित एआई के माध्यम से ही जारी किया जाएगा।
एनआईओएस यानी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग टाइम टेबल डाउनलोड : NIOS Direct link to check Date Sheet
NIOS Class 10th and 12th Date Sheet: ऐसे चेक करें नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग का स्कोर
आधिकारिक वेबसाइट sdmis.nios.ac.in पर जाएं।
होम पेज पर नोटिफिकेशन के टैब को क्लिक करें।
इसके बाद, 'अप्रैल 2023 के लिए माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक पाठ्यक्रमों थ्योरी परीक्षा नोटिफिकेशन - अखिल भारतीय परीक्षा केंद्र' को क्लिक करें।
इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ फॉर्मेट दिखाई देगा।
नेशनल ओपन स्कूल के टाइम टेबल को चेक करके भविष्य के के लिए प्रिंटआउट भी निकाल लें।
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग को लेकर जो भी उम्मीदवार डेटशीट डाउनलोड करना चाहते हैं, वह ऊपर दिए स्टेप्स या फिर डायरेक्ट लिंक की मदद से ऐसा कर सकते हैं। एनआईओएस की ओर से डेटशीट का लिंक आधिकारिक वेबसाइट sdmis.nios.ac.in पर जारी हुआ है।
