MCD Edu Life 2.0: दिल्ली नगर निगम (MCD) ने शिक्षा और डिजिटल सशक्तिकरण के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाया है। एमसीडी ने सोमवार को आयोजित हुए एक समारोह में शिक्षा विभाग को हाईटेक बनाने के उद्देश्य से सोमवार को 'एड्यूलाइफ 2.0' ऑफिशियल वेबसाइट पोर्टल लॉन्च किया। सिविक सेंटर में आयोजित इस विशेष समारोह के दौरान महापौर (मेयर) श्री प्रवेश वाही ने इस नए डिजिटल पोर्टल Edu Life 2.0 का उद्घाटन किया।
MCD Edu Life 2.0 (Photo- AI)
इस समारोह में उप महापौर डॉ. मोनिका पंत, स्थायी समिति की अध्यक्ष श्रीमती सत्या शर्मा, शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष श्री अमित खरखड़ी, निगमायुक्त श्री संजीव खिरवार, अतिरिक्त आयुक्त संजीव कुमार मित्तल और शिक्षा निदेशक निखिल तिवारी समेत निगम के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इस खास मौके पर एमसीडी शिक्षा विभाग की अभूतपूर्व उपलब्धियों, नए इनोवेशन और उल्लेखनीय कार्यों पर आधारित एक पुस्तक 'अचीवमेंट क्रॉनिकल' का भी विमोचन किया गया।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढें - नौकरी के साथ UPSC पर साधा निशाना, तनुश्री ने कैसे तय किया CRPF से IPS तक का सफर
अभिभावक सीधे देख सकेंगे बच्चों की प्रगति
इस नए पोर्टल की शुरुआत होने से अब अभिभावकों के लिए अपने बच्चों की स्कूली गतिविधियों पर नजर रखना बेहद आसान हो जाएगा। इसके माध्यम से माता-पिता अपने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई, शैक्षणिक प्रगति, स्कूल में उनकी अटेंडेंस, मिड-डे मील के वितरण और विद्यालय में होने वाली अन्य गतिविधियों की ऑनलाइन निगरानी आसानी से घर बैठे कर पाएंगे। महापौर प्रवेश वाही ने कहा कि यह पोर्टल स्कूलों को आधुनिक बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम साबित होगा, क्योंकि इससे अभिभावक पहली बार शिक्षण प्रक्रिया से सीधे तौर पर जुड़ पाएंगे। वहीं, सदन के नेता श्री जय भगवान यादव ने बताया कि इस नई तकनीक से शिक्षकों को भी विद्यार्थियों के मूल्यांकन में काफी आसानी होगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढें -UPSSSC Recruitment 2026: यूपी ऑडिटर और असिस्टेंट अकाउंटेंट के 1800 से अधिक पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया
मेधावी छात्रों को मिलेंगे आगे बढ़ने के अवसर
शिक्षा समिति के अध्यक्ष श्री योगेश वर्मा ने पोर्टल के बारे में बात करते हुए इसकी विशेषताएं साझा की। उन्होंने बताया कि इस पोर्टल पर स्कूलों के होनहार व मेधावी छात्रों की एक सूची भी अपलोड की जाएगी। ऐसा करने से विभिन्न खेल अकादमियां, उच्च शैक्षणिक संस्थान और अन्य सामाजिक संगठन इन प्रतिभाशाली बच्चों की पहचान कर पाएंगे और उन्हें आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर व स्कॉलरशिप प्रदान कर सकेंगे।
