Bihar EBC Scholarship: UPSC-BPSC प्रीलिम्स पास करने पर मिलेगी 30 हजार से एक लाख रुपये की आर्थिक मदद, ऐसे उठाए योजना का लाभ

Mukhyamantri Civil Seva Protsahan Yojana Bihar: बिहार सरकार द्वारा यूपीएससी और बीपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को मेंस की तैयारी के लिए आर्थिक सहायता देने के लिए मुख्यमंत्री अत्यंत पिछड़ा वर्ग सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के तहत 30 हजार से 1 लाख रुपये राशि दी जाएगी। इस योजना के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं।

Mukhyamantri Civil Seva Protsahan Yojana Bihar: बिहार सरकार द्वारा यूपीएससी (UPSC) और बीपीएससी (BPSC) प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले अत्यंत पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों को प्रोत्साहन राशि दी जाती है। प्रोत्साहन राशि देने का मुख्य उद्देश्य मेधावी छात्रों को मुख्य परीक्षा की तैयारी करने में आर्थिक सहायता प्रदान करना है। मुख्यमंत्री अत्यंत पिछड़ा वर्ग सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना का केवल उन उम्मीदवारों के लिए है जो बिहार के निवासी हैं और ईबीसी (EBC) वर्ग से हैं। अगर आप भी यूपीएससी या बीपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो यह आपके के लिए एक सुनहरा मौका साबित हो सकता है। आइए आपको इस स्कीम के बारे में विस्तार से बताएं।

Mukhyamantri Civil Seva Protsahan Yojana

UPSC-BPSC प्रीलिम्स पास करने पर मिलेगी 30 हजार से एक लाख रुपये की आर्थिक मदद

मुख्यमंत्री अत्यंत पिछड़ा वर्ग सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना राशि

यदि बिहार के रहने वाले किसी छात्र ने यूपीएससी यानी संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित करवाई गई सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा पास की है तो उसे 1 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। जबकि बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवार को 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

End of Feed