एजुकेशन

HPBOSE LDR Exam 2026: हिमाचल एलडीआर परीक्षा के 97 आवेदन खारिज, नोट करें परीक्षा की तारीख

HPBOSE LDR Exam 2026, Himachal LDR Exam Applications Rejected List: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने लिमिटेड डायरेक्ट रिक्रूटमेंट परीक्षा 2026 के लिए 97 उम्मीदवारों के आवेदन को रद्द कर (HPBOSE LDR Exam 2026) दिया है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक एचपीबीओएसई एलडीआर परीक्षा 22 फरवरी 2026 को आयोजित (HPBOSE LDR Exam 2026 Date) की जाएगी।

Image

HPBOSE LDR Exam 2026: हिमाचल एलडीआर परीक्षा के 97 आवेदन खारिज

HPBOSE LDR Exam 2026, Himachal LDR Exam Applications Rejected List: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने लिमिटेड डायरेक्ट रिक्रूटमेंट (LDR) परीक्षा 2026 के लिए 97 उम्मीदवारों के आवेदन खारिज कर (HPBOSE LDR Exam 2026) दिए हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार एचपीबीओएसई एलडीआर परीक्षा 22 फरवरी 2026 को आयोजित (HPBOSE LDR Exam 2026 Date) की जाएगी। यहां आवेदन के लिए लिंक 23 दिसंबर को एक्टिव कर दिया गया था। वहीं रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 15 जुनवरी 2026 थी। यहां जांच के बाद 1437 आवेदन वैध पाए गए हैं, जबकि 97 आवेदन को रद्द कर दिया गया है।

HPBOSE LDR Exam 2026: इन छात्रों को परीक्षा में बैठने की नहीं होगी अनुमति

बता दें एलडीआर भर्ती प्रक्रिया केवल हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग के अधीन कार्यरत स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के शिक्षकों के लिए आयोजित की गई थी। ध्यान रहे जिन छात्रों का नाम अस्वीकृत सूची में है उनको परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए एचपीबीओएसई की रिजेक्टेड लिस्ट चेक कर सकते है।

HPBOSE LDR Exam 2026: ऐसे देखें रिजेक्टेड अभ्यर्थियों की लिस्ट

  • सबसे पहले HPBOSE की ऑफिशियल वेबसाइट प जाएं।
  • होमपेज पर जाकर HPBOSE LDR Rejected List 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • लिस्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे सेव कर सकते हैं।

एचपीबीओएसई की ओर से जिन उम्मीदवारों का आवेदन स्वीकार किया गया है, वो ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए आसान स्टेप फॉलो करें।

HPBOSE LDR Admit Card 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  1. सबसे पहले HPBOSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर HPBOSE LDR Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  4. एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
एचपीबीओएसई एलडीआर परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article