एजुकेशन

UPSC CSE 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 24 फरवरी, लास्ट डेट से पहले पूरा करें रजिस्टर

UPSC CSE 2026 Last Date: संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाले सिविल सेवा परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 फरवरी है। उम्मीदवारों को सलाह है कि upsconline.nic.in से आवेदन प्रक्रिया समय पर पूरे करें।

Image

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 24 फरवरी (Photo- Canva)

UPSC CSE 2026 Last Date: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाले देश की सबसे कठिन परीक्षा सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि करीब आ गई है। यदि आपका भी सपना आईएएस बनने का है और परीक्षा की तैयारी में लगे है तो इंतजार किस बात का है। अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और आने वाले दिनों में होने वाली सिविल सेवा परीक्षा 2026 की तैयारी में वापस जुट जाइए। UPSC CSE 2026 परीक्षा के लिए आवेदन उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट से कर सकते हैं।

कब है UPSC CSE 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि

बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 फरवरी है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास केवल 5 दिन का समय बाकी है। परीक्षा में शामिल होने के लिए तैयार कर रहे उम्मीदवारों को सलाह है कि वह अंतिम तिथि का इंतजार करने की बजाए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें, नहीं तो बहुत देर हो जाएगी और उन्हें अगले साल का इंतजार करना होगा।

कौन कर सकता है UPSC CSE 2026 के लिए आवेदन

यूपीएससी सीएसई परीक्षा के लिए 21 साल से 32 साल के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार आयु सीमा में कुछ छूट मिली है। इसके साथ ही परीक्षा के लिए आवेदन वही उम्मीदवार कर सकता है, जिसने मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य संस्थान से ग्रेजुएशन या बराबर की डिग्री प्राप्त की हो।

UPSC CSE 2026 के लिए कैसे करें आवेदन?

1. यूपीएससी सीएसई परीक्षा के लिए उम्मीदवार संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।

2. आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन क्रिएट करें और मांगी गई जानकारी भरें।

3. आवश्यक डिटेल्स भरने के बाद आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

4. मांगे गए दस्तावेजों को अपलोड करें।

आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फाइनल सबमिट करें।

5. अब, उम्मीदवार आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट लें और उसका पीडीएफ बनाएं।

कितना है आवेदन शुल्क

आवेदन के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना है। एससी, एसटी, वह अन्य आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क निःशुल्क है। यानी उन्हें किसी भी फीस का भुगतान नहीं करना है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article