मुगल दरबार का इतिहास नहीं पढेंगे 12वीं के छात्र, NCERT ने किए ये बड़े बदलाव

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 2, 2023, 01:21 PM IST

Mughal History: यूपी बोर्ड और सीबीएसई यानी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 11वीं 12वीं के किताब से कुछ विषयो को हटा दिया है। नए पाठ्यक्रम के मुताबिक, 12वीं के स्टूडेंट्स को अब मुगल दरबार का इतिहास नहीं पढ़ाया जाएगा।

Mughal History: यूपी बोर्ड (UP Board) और सीबीएसई बोर्ड (CBSE) के सिलेबस में बड़ा बदलाव किया गया है। उत्तर प्रदेश के स्कूलों में अब से मुगलों का इतिहास (Mughal History) नहीं पढ़ाया जाएगा। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने शैक्षिक सत्र 2023-24 से इंटरमीडिएट में चलने वाली इतिहास की किताब ‘भारतीय इतिहास के कुछ विषय- II’ से शासक और इतिवृत्त-मुगल दरबार को हटा दिया है। इसके अलावा 11वीं की इतिहास की किताब से इस्लाम का उदय, औद्योगिक क्रांति, संस्कृतियों में टकराव और समय की शुरुआत पाठ हटाए गए। वहीं, नागरिक शास्त्र की किताब से शीत युद्ध और अमेरिकी वर्चस्व का पाठ हटाया गया। इस पर यूपी बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ल (Dibyakant Shukla) ने कहा है कि एनसीईआरटी की ओर से अगले सत्र के लिए विषयवार पुनर्संयोजित पाठ्यवस्तु की लिंक बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है। नए पाठ्यक्रम के अनुसार किताबें बाजार में भी उपलब्ध हैं।

End of Feed