CBSE 10th Result 2023, CBSE Class 10th Sarkari Result 2023 on cbse.gov.in, cbseacademic.nic.in: सीबीएसई 10वीं की परीक्षा संपन्न हो चुकी है। अब स्टूडेंट्स बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से कक्षा 10वीं यानी हाईस्कूल का रिजल्ट (CBSE Class 10th Result 2023) जल्द ही जारी किया जाएगा। जिसके बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbseacademic.nic.in से अपने नतीजे देख सकेंगे। इसके लिए रोल नंबर और रोल कोड की जरूरत होगी।
CBSE Board Exam 2023 Date: कब हुई परीक्षा
सीबीएसई 10वीं की परीक्षा इस साल 15 फरवरी से 21 मार्च तक आयोजित की गई। जबकि, 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू हुई और यह 5 अप्रैल 2023 तक चलेगी। परीक्षा का आयोजन देश के 7250 और विदेश के 26 केंद्रों पर सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक किया गया।
CBSE Class 10th Result 2023: कब तक आएगा रिजल्ट
सीबीएसई 10वीं और 12वीं एग्जाम के लिए इस साल 38, 83,710 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया है। जिसमें कक्षा 10वीं परीक्षा में 21,86,940 और 12वीं परीक्षा में 16,96,770 स्टूडेंट्स शामिल हुए। अब 10वीं के स्टूडेंट्स बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीबीएसई 10वीं रिजल्ट मई में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
How to download CBSE Class 10th Result 2023
- सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- फिर रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब स्टूडेंट्स सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
सीबीएसई ने हाल ही में अगले सत्र की 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए सैंपल पेपर जारी किया है। स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट से अलग अलग विषयों का सैंपल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।
