एजुकेशन

REET Mains Result 2023: इस तारीख तक जारी होगा राजस्थान रीट रिजल्ट, जानें मिनिमम क्वालीफाइंग मार्क्स

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Apr 2, 2023, 11:22 AM IST

REET Mains Result 2023, RSMSSB REET Result 2023 Date: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से रीट लेवल 1 और 2 का रिजल्ट जल्द ही आधिकािरिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी किया जाएगा। इसके साथ ही रीट मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की भी जारी होगी।

Image

REET Mains Result 2023

Photo : iStock

REET Mains Result 2023, RSMSSB REET Mains Level 1 and 2 Sarkari Result 2023: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) रीट लेवल 1 और 2 परीक्षा का रिजल्ट (REET Level 1 and 2 Result 2023) जारी करने जा रहा है। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर अपने नतीजे देख सकेंगे। बता दें कि रीट रिजल्ट के साथ ही बोर्ड रीट फाइनल आंसर-की (REET Final Answer Key 2023) भी जारी करेगा। जिसकी डायरेक्ट लिंक यहां पर उपलब्ध करवा दी जाएगी।

RSMSSB REET Result 2023: कब तक आएगा रिजल्ट

राजस्थान रीट परीक्षा का आयोजन 25 फरवरी से 28 फरवरी 2023 तक दो शिफ्ट में किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 18 मार्च को जारी की गई। अब अभ्यर्थी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें को रीट रिजल्ट की घोषणा इसी सप्ताह कर दी जाएगा। हालांकि, अभी इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

Rajasthan REET Mains Result 2023: इतने नंबर जरूरी

राजस्थान रीट परीक्षा लेवल 1 और लेवल 2 परीक्षा पास करने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 60 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा। वहीं एससी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस को 55 प्रतिशत और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 36 प्रतिशत अंक हासिल करना आवश्यक है।

How to download Rajasthan REET Result 2023

  • बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • फिर रीट रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • अब अभ्यर्थी रीट रिजल्ट 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
REET Mains Sarkari Result 2023: इतने पदों पर भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्याम से राजस्थान में शिक्षक के 48,000 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, लेवल 1 के 21,000 और लेवल 2 के 27,000 पद शामिल हैं। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article