MSBTE Summer Diploma Result 2026: महाराष्ट्र राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड (MSBTE) द्वारा समर डिप्लोमा परीक्षा 2026 के रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। इसके साथ ही परीक्षा रिजल्ट की राह देख रहे छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। समर डिप्लोमा परीक्षा 2026 में शामिल हुए महाराष्ट्र के छात्र अब एमएसबीटीई की आधिकारिक वेबसाइट msbte.org और result.msbte.ac.in से अपने परिणाम चेक कर सकते हैं और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
MSBTE Summer Diploma Result 2026
कब हुई थी MSBTE Summer Diplomaपरीक्षा
बता दें कि एमएसबीटीई समर डिप्लोमा परीक्षा 23 अप्रैल से 16 मई के बीच आयोजित की गई थी। पूरे राज्य में आयोजित की गई इंजीनियरिंग, फार्मेसी, वास्तुकला और अन्य डिप्लोमा कोर्स की परीक्षा में एनरोल हजारों-लाखों छात्रों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था। इस परीक्षा के रिजल्ट जारी हो गए हैं। अब उम्मीदवार नामांकन नंबर, सीट नंबर दर्ज कर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें -SBI PO Recruitment 2026: एसबीआई ने निकाली 1500 पीओ पदों पर भर्ती, यहां देखें सैलरी, योग्यता और अन्य डिटेल्स
कैसे चेक करें MSBTE Summer Result 2026?
स्टेप 1 - MSBTE Summer परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट msbte.org, result.msbte.ac.in पर की गई थी।
स्टेप 2 - आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर 'Summer Diploma Result 2026' का लिंक नजर आएगा।
स्टेप 3 - इस लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया लॉगिन पेज खुलेगा।
स्टेप - यहां उम्मीदवार अपना नामांकन नंबर और सीट नंबर दर्ज करें।
स्टेप - सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
स्टेप - अब आपकी स्क्रीन पर आपके परीक्षा परिणाम आ जाएंगे।
स्टेप - उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट लें।
उम्मीदवारों को सलाह है कि वह स्कोरकार्ड पर दी गई जानकारी जानकारी को ध्यान से पढ़ें और इसमें किसी भी प्रकार की गलती पाए जाने पर तुरंत बोर्ड से संपर्क करें। उसके बाद आवश्यक दस्तावेजों के साथ स्कोरकार्ड में प्राप्त गलती में सुधार किया जाएगा।
