MPSOS Ruk Jana Nahi Result 2023: मध्य प्रदेश कब जारी करेगा 'रुक जाना नहीं' रिजल्ट, यहां से करें चेक

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jul 12, 2023, 01:33 PM IST

MPSOS Ruk Jana Nahi Result 2023 Date and Time: मध्य प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने 'रुक जाना नहीं' रिजल्ट जारी करने की तैयारी लगभग पूरी कर ली है, इन रिजल्ट को जल्द ही mpsos.nic.in पर जारी किया जाएगा, उम्मीदवार रिजल्ट का अनुमानित समय नोट कर सकते हैं।

Madhya Pradesh State Open School Education Board (MPSOS) Ruk Jana Nahi Result 2023 का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए जरूरी खबर है, रिपोर्टो से पता चला है कि रिजल्ट जारी करने की तैयारी कर ली गई है, इन्हें अब किसी भी दिन जारी किया जा सकता है, इसके लिए पहले से अधिसूचना नहीं आएगी।

mp board ruk jana nahi result 2023

रुक जाना नहीं रिजल्ट 2023 (image - canva)

mpsos.nic.in से देखें रिजल्ट

मध्य प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल एजुकेशन बोर्ड (एमपीएसओएस) द्वारा इसी हफ्ते कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए 'रुक जाना नहीं परिणाम 2023' घोषित किए जाने की संभावना है। छात्रों को MPSOS official website पर जाकर अपना अपना स्कोर देखना होगा। MPSOS की आधिकारिक वेबसाइट mpsos.nic.in है।

Ruk Jana Nahi Result 2023 देखने के लिए उम्मीदवारों को उस परीक्षा का चयन करना होगा, जिसके लिए वे उपस्थित हुए थे, इसके बाद क्रेडिंशियल के रूप में रोल नंबर डालना होगा। जून सत्र की 10वीं की Ruk Jana Nahi 2023 परीक्षा का आयोजन 5 से 24 जून, 2023 तक किया गया था। जबकि 12वीं की परीक्षाएं 15 से 30 जून, 2023 तक आयोजित की गईं थीं।

End of Feed