MPSOS MP Board Ruk Jana Nahi Result 2024: मध्य प्रदेश के स्टेट ऑफ स्कूल बोर्ड की तरफ से रुक जाना नहीं योजना के तहत हुई 10वीं 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी हो सकता है। रिजल्ट की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। रिजल्ट की घोषणा MP Board MPSOS की ऑफिशियल वेबसाइट- mpsos.nic.in पर होगी। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ की मदद से स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं।
MP बोर्ड रुक जाना नहीं स्कीम रिजल्ट 2024
मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 15 जुलाई 2024 को किसी भी वक्त जारी हो सकता है। इन दोनों क्लास के लिए पहले चरण में करीब 2 लाख 46 हजार छात्रों ने रुक जाना नहीं योजना के तहत फॉर्म भरा था। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए स्टेप्स से स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं।
MPSOS Ruk Jana Nahi Result ऐसे करें चेक
- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- mpsos.nic.in पर जाएं।
- वेबसाइट की होम पेज पर New Updates के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद MPSOS Ruk Jana Nahi Scheme Result 2024 के लिंक पर जाना होगा।
- अगले पेज पर Check Result पर क्लिक करें।
- मांगी गई डिटेल्स से लॉगिन करें।
- लॉगिन करते रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
MP Board Ruk Jana nahi में पिछले साल का रिजल्ट
इस साल, एमपी स्टेट ओपन स्कूल रुक जाना नहीं परीक्षा 20 मई से 7 जून तक आयोजित की गई थी। इसमें लगभग 2.55 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। आमतौर पर यह परीक्षा साल में दो बार जून और दिसंबर सत्र में आयोजित की जाती है। साल 2023 में, परीक्षा जून में आयोजित की गई थी और परिणाम 30 जुलाई को घोषित किए गए थे। अगला सत्र कक्षा 10वीं के लिए 15 से 28 दिसंबर तक और कक्षा 12वीं के लिए 12 से 30 दिसंबर तक हुआ, जिसके परिणाम 28 जनवरी, 2024 को घोषित किए गए थे।
MPSOS Ruk Jana Nahi कब होगी दूसरे चरण की परीक्षा?
एमपीएसओएस रुक जाना नहीं मध्य प्रदेश में एक विशेष पहल है जिसका उद्देश्य छात्रों को पढ़ाई छोड़ने से रोकना है। इस योजना के तहत, जो छात्र 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा पास नहीं कर पाते हैं, उन्हें परीक्षा पास करने का अवसर प्रदान किया जाता है। यह पहल छात्रों को एमपीएसओएस परीक्षा में भाग लेने से एक वर्ष बर्बाद होने से बचाने में सक्षम बनाती है। पहले चरण का रिजल्ट आने के बाद दूसरे चरण की परीक्षा दिसंबर 2024 में आयोजित की जाएगी। दूसरे चरण की परीक्षा के लिए अगस्त में आवेदन फॉर्म भरे जाएंगे।
