MPPSC SSE Admit Card 2025 Prelims: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग राज्य सेवा परीक्षा 2025 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था वे MPPSC SSE 2025 Official Website से mppsc.mp.gov.in से MPPSC SSE Admit Card 2025 Download कर सकते हैं, हालांकि डायरेक्ट लिंक इस खबर में भी दिया गया है। जानें कब है परीक्षा?
एमपीपीएससी एसएसई एडमिट कार्ड 2025 जारी
MPPSC SSE Admit Card 2025 Download करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
MPPSC SSE 2025 Exam Date
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग 16 फरवरी को एमपीपीएससी एसएसई प्री परीक्षा का आयोजन करेगा। एग्जाम दो शिफ्ट में चलेंगे, पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:15 बजे से शाम 4:15 बजे तक होगी।
MPPSC SSE 2025 Exam Pattern
एमपीपीएससी एसएसई प्रीलिम्स परीक्षा में प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के और बहुविकल्पीय होंगे। इसमें दो प्रश्न पत्र होंगे, जिनमें से प्रत्येक 200 अंकों का होगा और दो घंटे का होगा।
क्यों होता है प्री का आयोजन
प्रीलिम्स परीक्षा केवल मेन्स परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए है, जिसका अर्थ है कि इस परीक्षा में प्राप्त अंकों को अंतिम मेरिट सूची तैयार करते समय नहीं गिना जाएगा।
कैसे तैयार होगी मेरिट सूची
अंतिम मेरिट सूची मेन्स परीक्षा में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर बनाई जाएगी, जिसके दो भाग हैं - लिखित परीक्षा और साक्षात्कार।
एक प्रश्न के लिए चार विकल्प होंगे - A, B, C, D - और केवल एक विकल्प सही होगा। प्रीलिम्स पेपर में 100 प्रश्न होंगे, जिनमें से प्रत्येक के दो अंक होंगे।
MPPSC SSE प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें?
- आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए MPPSC SSE Admit Card 2025 Download Link को खोलें।
- अपना लॉगिन विवरण - आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड सबमिट करें और डाउनलोड करें।
उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों को जरूर पढ़ना चाहिए।
