MPPEB Group 4 Answer Key 2023: एमपीपीईबी स्टेनोटाइपिस्ट और स्टेनोग्राफर की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (MPPEB Group 4 Answer) खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (MPPEB) ने स्टेनोटाइपिस्ट, स्टेनोग्राफर ग्रुप 4 की आंसर की जारी कर (MPPEB Stenographer Answer Key) दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर (MPPEB Stenotypist Answer Key) सकते हैं।
MPPEB Group 4 Answer Key 2023: यहां डाउनलोड करें मध्य प्रदेश ग्रुप 4 भर्ती की आंसर की
बता दें इस बार एमपीपीईबी ग्रुप 4 की परीक्षाएं 15 जुलाई को आयोजित की गई थी। इस भर्ती परीक्षा के जरिए ग्रुप 4 यानी स्टेनोग्राफर, स्टेनोटाइपिस्ट के कुल 3047 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे।
MPPEB Group 4 Answer Key 2023: यहां करें डाउनलोड
- esb.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर MPPEB Group 4 Stenographer/Stenotypist Answer Key 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- आंसर की आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
MPPEB Group 4 Answer Key: 24 जुलाई तक कर सकेंगे आपत्ति
आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 24 जुलाई 2023 तक का समय दिया गया है। प्रश्नानुसार आपत्ति दर्ज करवाने के लिए अभ्यर्थियों को 50 रुपये का भुगतान करना होगा।
