MPESB Nursing Officer Recruitment 2026, Sarkari Naukri 2026: मेडिकल के क्षेत्र में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए (MP Nursing Officer Recruitment 2026) बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर के पदों पर भर्ती (MP Nursing Officer Recruitment 2026) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 2317 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। इसमें नर्सिंग ऑफिसर के 2099 पद और सिस्टर ट्यूटर के 218 पद शामिल हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे। यहां आवेदन के लिए 6 अप्रैल 2026 को लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। वहीं आवेदन की आखिरी तारीख 20 अप्रैल 2026 है। यहां फॉर्म में करेक्शन के लिए 25 अप्रैल तक का समय दिया गया है। यहां आप मध्य प्रदेश में नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
MPESB Nursing Officer Recruitment 2026: यहां नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर के 2317 पदों पर निकली वैकेंसी
MP Nursing Officer Recruitment 2026: नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर के लिए क्वालिफिकेशन
यहां नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स में पास होना चाहिए। साथ ही बीएससी नर्सिंग या पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग में न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा उम्मीदवार मध्य प्रदेश नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल में पंजीकृत होना जरूरी है। वहीं सिस्टर ट्यूटर के पदों पर आवेदन के लिए शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो अभ्यर्थी 12वीं पीसीबी से पास होना जरूरी है। बीएससी नर्सिंग या पोस्ट बीएससी नर्सिंग की डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही एक वर्ष का अनुभव भी होना चाहिए।
MPESB Nursing Officer Age Limit: नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर के लिए एज लिमिट
वहीं एमपीईएसबी नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर आवेदन के लिए एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 साल होना जरूरी है। यहां उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। इसके अलावा राज्य सरकार के नियमों के आधार पर अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।
MP Nursing Officer Recruitment 2026 Apply Online: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर MPESB MP NUrsing Officer, Sister Tuitor Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।
MP Nursing Officer Application Fees: आवेदन शुल्क
- सामान्य, अनारक्षित : 500 रुपए
- एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, पीडब्ल्यूडी : 250 रुपए
MP Nursing Officer, Sister Tutor Selection Process: सेलेक्शन प्रोसेस
मध्य प्रदेश के नर्सिंग ऑफिसर और ट्यूटर के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन दो चरणों में किया जाएगा। यहां कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसके बाद मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। क्वालीफाइंग मार्क्स की बात करें तो अनारक्षित वर्ग के लिए 50 प्रतिशत मार्क्स और आरक्षित वर्ग के लिए न्यूनतम 40 प्रतिशत मार्क्स जरूरी है।
