MP TET Result OUT: मध्य प्रदेश माध्यमिक एवं प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी, esb.mp.gov.in से डाउनलोड करें स्कोर कार्ड

MP TET Madhya Pradesh Secondary and Primary Teacher Selection Exam 2024 result released: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने गुरुवार को माध्यमिक शिक्षक एवं प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा-2024 का परिणाम जारी कर दिया है। अभ्यर्थी अपना परिणाम ई.एस.बी की वेबसाइट http://www.esb.mp.gov.in/ से डाउनलोड कर सकते हैं।

Madhya Pradesh Secondary and Primary Teacher Selection Exam 2024 result released: मध्य प्रदेश के सभी शिक्षक उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB), भोपाल ने MP TET 2025 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। एमपीईएसबी ने MP TET 2025 परीक्षा मध्य प्रदेश के 11 शहरों में विभिन्न केंद्रों पर 20 अप्रैल से 29 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित की थी। यह परीक्षा कुल 9,882 पदों के लिए हुई थी, जिसमें 1,60,360 उम्मीदवार शामिल हुए थे।

MP TET Result Out

एमपी टीईटी का रिजल्ट जारी।

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने गुरुवार को माध्यमिक शिक्षक एवं प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा-2024 का परिणाम जारी कर दिया है। यह परीक्षा मध्यप्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग एवं जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत कुल 9,882 पदों पर शिक्षकों की सीधी भर्ती के लिए आयोजित की गई थी। अभ्यर्थी अपना परिणाम ई.एस.बी की वेबसाइट http://www.esb.mp.gov.in/ से डाउनलोड या मुद्रित कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार को अपनी जन्मतिथि DD/MM/YYYY फॉर्मेट में दर्ज करनी होगी।

End of Feed