एजुकेशन

MP PNST 2026 Answer Key: जारी हो गई पीएनएसटी परीक्षा की आंसर की, esb.mp.gov.in से करें चेक

MP PNST 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने पीएनएसटी 2026 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है, उम्मीदवार esb.mp.gov.in से इसे चेक कर सकते हैं? जबकि 17 जुलाई तक आपत्ति कर सकते हैं।

Image

MP PNST 2026 Answer Key

MP PNST 2026 Answer Key OUT: मध्य प्रदेश के सरकारी नर्सिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए प्री-नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट दे चुके उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) पीएनएसटी 2026 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। परीक्षा देने वाले उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं, और अपने उत्तरों का मिलान कर पाएंगे। आधिकारिक वेबसाइट पर लिखा है इन आंसर की की खिलाफ 17 जुलाई तक आपत्ति किया जा सकता है।

यह परीक्षा 10 जुलाई 2026 को आयोजित की गई थी।

MP PNST 2026 Answer Key How to Check

आंसर-की डाउनलोड करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिख रहे मॉडल आंसर या रिक्रूटमेंट टेस्ट वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद प्री-नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट आंसर-की वाले लिंक को खोलें।
  • अपना रोल नंबर या एप्लीकेशन नंबर और अपनी जन्मतिथि दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही आपकी आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट स्क्रीन पर आ जाएगी, इसे डाउनलोड करके रख लें।
MP PNST 2026

MP PNST 2026

ये भी पढ़ें

टीएसी कोड (TAC Code) का रखें ध्यान: एमपीईएसबी की वेबसाइट पर जब भी आप अपनी व्यक्तिगत रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करने जाएंगे, तो लॉग इन करने के लिए आपसे एप्लीकेशन नंबर के साथ-साथ आपके एडमिट कार्ड पर छपा हुआ टीएसी कोड भी मांगा जाएगा।

मार्किंग स्कीम और स्कोर का गणित: पीएनएसटी परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है। इसलिए अपना स्कोर जोड़ते समय आपको किसी भी गलत उत्तर के लिए अंक काटने की जरूरत नहीं है।

आपत्ति दर्ज कराने की फीस का नियम: अगर आपको लगता है कि बोर्ड द्वारा जारी किया गया कोई उत्तर गलत है और आपके पास उसका सही सबूत है, तो आप ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। ध्यान रखें कि एमपीईएसबी आमतौर पर प्रति प्रश्न आपत्ति दर्ज करने के लिए 50 रुपये का शुल्क लेता है। आपकी आपत्ति तभी स्वीकार की जाएगी जब आप किसी प्रामाणिक पुस्तक (जैसे एनसीईआरटी या स्टैंडर्ड मेडिकल टेक्स्टबुक) से प्रूफ साथ में अपलोड करेंगे। इंटरनेट के रैंडम स्क्रीनशॉट को बोर्ड सबूत नहीं मानता।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article