MP Board Class 10th 12th Result 2023, MP Board Result 2023 Date: एमपी बोर्ड रिजल्ट का इंतजार कुछ ही दिनों में खत्म होने जा रहा है। मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) की ओर से कक्षा 10वीं व 12वीं का रिजल्ट इसी सप्ताह जारी कर दिया जाएगा। जिसके बाद परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर दर्ज करके अपने नतीजे देख सकेंगे। एमपी बोर्ड रिजल्ट में स्कूल कोड, सेंटर कोड, स्टूडेंट टाइप, इनरोलमेंट नंबर, रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर, पिता का नाम, माता का नाम, स्टूडेंट का नाम, जन्मतिथि, मार्क्स और रिजल्ट स्टेटस सहित अन्य जरूरी जानकरी दी होगी।
MP Board Result 2023
MP Board Result 2023: एमपी बोर्ड 10वीं से पहले आएगा 12वीं रिजल्ट
एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा 1 मार्च से 27 मार्च तक आयोजित की गई। वहीं, 12वीं की परीक्षा 2 मार्च से 1 अप्रैल तक विभिन्न केंद्रों पर हुई। बीते साल 10वीं व 12वीं का रिजल्ट एक साथ 29 अप्रैल को जारी किया गया था। हालांकि, इस साल 12वीं का रिजल्ट 10वीं से पहले घोषित किए जाने की संभावना है।
MP Board 10th 12th Result 2023: इसी सप्ताह जारी होगा रिजल्ट
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट अप्रैल के आखिरी सप्ताह में जारी किया जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। बता दें कि बोर्ड रिजल्ट से पहले रिजल्ट की डेट जारी करेगा। ऐसे में स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
How to download MPBSE MP Board Class 10th, 12th Result 2023
- एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर 10वीं व 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- फिर रोल कोड न रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब स्टूडेंट्स एमपी बोर्ड रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा में इस साल 18 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने भाग लिया है। अब सभी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि पास होने के लिए स्टूडेंट्स को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते है।
