एजुकेशन

मध्य प्रदेश बोर्ड 8वीं का रिजल्ट घोषित, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) के राज्य शिक्षा केंद्र की तरफ से कक्षा 8वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट rskmp.in पर जाना होगा। छात्र वेबसाइट पर दिए ई मार्कशीट का प्रिंट जरूर ले लें। इस ई मार्कशीट की मदद से अगले क्लास में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Image

एमपी बोर्ड 8वीं का रिजल्ट जारी

Photo : iStock

मध्य प्रदेश बोर्ड की तरफ से कक्षा 8वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। एमपी बोर्ड के राज्य शिक्षा केंद्र की तरफ से कक्षा 8वीं के रिजल्ट की घोषणा की गई है। बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपनी मार्कशीट MP Board की ऑफिशियल वेबसाइट- rskmp.in पर चेक कर सकते हैं। बता दें कि कक्षा 8वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर नहीं मिलेगा। वहीं एमपी बोर्ड कक्षा 8वीं में प्राइवेट स्कूलों का रिजल्ट सरकारी से बेहतर रहा है। प्राइवेट स्कूलों में 90.60 प्रतिशत बच्चे पास हुए जबकि सरकारी में 82.22 प्रतिशत बच्चे पास हुए।

मध्य प्रदेश बोर्ड के राज्य शिक्षा केंद्र की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, रिजल्ट की घोषणा 11:30 बजे हो गई है। मार्कशीट चेक करने का लिंक दोपहर 12:30 बजे तक एक्टिव हो सकता है। छात्र अपनी मार्कशीट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। ऑनलाइन रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

MP Board 8th Result 2024 ऐसे करें चेक

  • एमपी बोर्ड 8वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rskmp.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Results के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Check Class 8th Result 2024 LIVE के लिंक पर जाना होगा।
  • अगले पेज पर अपनी डिटेल्स जैसे रोल नंबर और जन्मतिथि फीड करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
  • रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
MP Board 8th Result 2024 यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

मध्य प्रदेश बोर्ड की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, कक्षा 8वीं के लिए करीब 11 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। सभी का रिजल्ट एक साथ जारी कर दिया गया है। बता दें कि छात्र वेबसाइट पर दिए ई मार्कशीट का प्रिंट जरूर ले लें। इस ई मार्कशीट की मदद से अगले क्लास में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

MP Board 10th 12th Result 2024 Date

मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट भी जारी होने वाला है। रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर जाना होगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर और स्कूल कोड की मदद से मार्कशीट चेक कर पाएंगे।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article