MP Board 5th, 8th Result 2026: एमपी बोर्ड 5वीं- 8वीं का रिजल्ट कब होगा जारी, rskmp.in, mpbse.nic.in से मिलेगी मार्कशीट

MPBSE MP Board 5th 8th Result 2026 kab aayega: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं के छात्रों को रिजल्ट का इंतजार है। नतीजे का ऐलान होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in, mpbse.nic.in पर लिंक को शेयर कर दिया गया है। जानें एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं के रिजल्ट को लेकर क्या है अपडेट।

MPBSE MP Board 5th 8th result download marksheet pdf toppers list: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं के छात्रों को रिजल्ट का इंतजार है। नतीजे का ऐलान होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in, mpbse.nic.in पर लिंक को शेयर कर दिया गया है। इस वर्ष प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूलों के करीब 25 लाख विद्यार्थियों ने पांचवीं और आठवीं की परीक्षा में भाग लिया है। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश में आयोजित पांचवीं और आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है। अब तक करीब 98 प्रतिशत उत्तरपुस्तिकाओं की जांच पूरी हो चुकी है। अधिकारियों का कहना है कि शेष दो प्रतिशत मूल्यांकन कार्य भी एक-दो दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। जानें एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं के रिजल्ट को लेकर क्या है अपडेट।

MP Board 5th, 8th Result 2026: एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं का रिजल्ट

MP Board 5th, 8th Result 2026: एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं का रिजल्ट

बता दें कि राज्य शिक्षा केंद्र के तय शेड्यूल के मुताबिक कॉपियों की जांच का काम 14 मार्च तक पूरा हो जाना था जिसमें देरी हो रही है। शिक्षकों के अनुसार उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के बाद अंकों को एक ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज करना अनिवार्य है. यह एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें काफी समय भी लग रहा है। बावजूद इसके अब तक करीब 98 प्रतिशत उत्तरपुस्तिकाओं की जांच पूरी हो चुकी है। दो दिन में मूल्यांकन का काम लगभग खत्म हो जाएगा। ऐसे में 25 मार्च तक मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट घोषित किया जा सकता है।

End of Feed