एजुकेशन

Eid ul Fitr 2026 School Holiday : शुक्रवार या फिर शनिवार? ईद 2026 पर कब बंद रहेंगे स्कूल, जानें किस दिन रहेगी स्कूलों की छुट्टी

Eid School Holiday: 2026 के ईद के त्योहार को लेकर पेरे्ंट्स और बच्चों के मन में कन्फ्यूजन है कि स्कूल किस दिन बंद रहेंगे। इस बार चांद अगर आज यानी 19 मार्च को दिखाई देता है तो ईद का त्योहार 20 मार्च को मनाया जाएगा लेकिन स्कूलों के अकैडमिक कैलेंडर में छुट्टी पहले से ही घोषित है। ऐसे में चलिये जानते हैं कि इस बार ईद की छुट्टी स्कूलों में कब घोषित की जाएगी ?

Image

Eid ul Fitr 2026 school holiday

Eid School Holiday 2026 : भारत एक ऐसा देश है, जहां पर हर धर्मों का त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। बड़े त्योहारों पर स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी रहती है। ईद के त्योहार की बात करें तो इसका महत्व सिर्फ मुस्लिम समुदाय के लिए ही नहीं बल्कि स्कूली छात्रों के लिए भी काफी मायने रखता है। अकैडमिक कैलेंडर में सरकारी छुट्टी पहले से ही घोषित की गई है। हालांकि ईद का त्योहार चांद के दीदार पर निर्भर करता है। ऐसे में पेरेंट्स और छात्रों के मन में इसे लेकर कन्फ्यूजन है कि ईद पर स्कूल किस दिन बंद रहेंगे। शुक्रवार या फिर शनिवार? क्योंकि उसके बाद रविवार की छुट्टी पड़ रही है। ऐसे में चलिये जानते हैं कि ईद की सरकारी छुट्टी स्कूलों में किस दिन है, ईद के दिन कब बंद रहेंगे स्कूल? (Eid School Closed)

ईद पर कब है गैजेटेड हॉलिडे ? Eid Holiday in 2026

ईद उल फितर के मौके पर पहले ही देश में सरकारी छुट्टी घोषित की जा चुकी है। ईद का त्योहार सरकारी गैजेटेड छुट्टियों में शामिल है। भारत के ज्यादातर स्कूलों में 21 मार्च (शनिवार) का दिन राजपत्रित अवकाश के तौर पर घोषित किया गया है।

स्कूलों में संभावित छुट्टी 21 मार्च की छुट्टी घोषित की गई है। जबकि कुछ स्कूल चांद दिखने के बाद इसी आधार पर 20 मार्च को छुट्टी की घोषणा कर सकते हैं। स्कूलों ने अपने अकेडमिक कैलेंडर को फ्लैक्सिबल रखा है क्योंकि ईद के त्योहार की तारीख तब तक पक्की नहीं हो सकती, जब तक कि चांद न दिख जाए। बड़े शहरों में स्कूल अकैडमिक कैलेंडर को फॉलो करते हैं। वे पहले ही ईद की छुट्टी की घोषणा कर देते हैं। जबकि आखिरी आधिकारिक सूचना त्योहार से कुछ दिन पहले ही भेजी जाती है।

अकसर इस्लामिक त्योहारों को हिजरी चंद्र कैलेंडर के अनुसार मनाया जाता है। ये चांद पर आधारित होता है। कई स्कूल और कॉलेज ईद से ठीक एक दिन पहले छुट्टी की पुष्टि करते हैं, ताकि छुट्टी उसी दिन पड़े, जिस दिन असल में त्योहार मनाया जाएगा। अगर शव्वाल का चांद 19 मार्च की रात को दिखाई देगा, तो ईद 20 मार्च को मनाई जाएगी। इस स्थिति में कई स्कूल 20 (शुक्रवार) तारीख को बंद रह सकते हैं। (Eid ki chutti kab hai)

कहां पर कब रहेगी ईद की छुट्टी (Eid School Closed)

Uttar Pradesh Eid Holiday: यहां पर 21 मार्च को आधिकारिक अवकाश है। नोएडा और दिल्ली के स्कूलों में शनिवार आमतौर पर भी कई जगहों साप्ताहिक छुट्टी होती है। जहां शनिवार को वर्किंग है, वहां पर ईद की छुट्टी रहेगी।

Bihar School Closed on Eid: बिहार में ईद का काफी महत्व है। बिहार और पश्चिम बंगाल में ईद की छुट्टी दो दिनों तक रह सकती है।

Telangana and Andhra Pradesh School Closed on Eid : तेलंगाना और आंध्रप्रदेश में 20 और 21 मार्च दोनों दिनों के आसपास स्कूलों में सरकारी छुट्टी हो सकती हैष

Kerala School Closed on Eid: केरल में चाद एक दिन पहले दिखाई देने की वजह से देश के अलग-अलग हिस्सों से छुट्टी कुछ अलग हो सकती है।

कैसे तय होती है ईद की छुट्टी Eid School Closed 2026

बता दें कि ईद की छुट्टी पूरी तरह से चांद के दीदार पर ही निर्भर करती है। भले ही अकैडमिक कैलेंडर में गैजेटेड हॉलिडे किसी और दिन हो, मगर चांद के दीदार के बाद स्कूलों की छुट्टी का स्टेटस बदल सकता है। अगर रमजान का महीना 29 दिन का होता है, तो छुट्टी पहले होगी और अगर 30 दिनों का होगा, तो फिर छुट्टी अगले दिन होगी।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article