एजुकेशन

RBSE 5th 8th Result 2026: हो गई घोषणा, 24 मार्च को जारी होगा राजस्‍थान 5वीं और 8वीं बोर्ड का परिणाम

Rajasthan Board 5th 8th Result Date Announced: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, राजस्थान, अजमेर की ओर से कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट डेट आ गई है। जिन छात्रों ने इस साल बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था, वे रोल नंबर तैयार रखें। इन रिजल्ट के आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर से देखा जा सकेगा।

Image

24 मार्च को आएगा राजस्थान बोर्ड 5वीं 8वीं का रिजल्ट

Rajasthan Board 5th 8th Result Date Announced: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, राजस्थान, अजमेर ने कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी करने की तिथि बता दी है। राजस्थान बोर्ड के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (X) पर जारी एक आधिकारिक सूचना में बताया गया कि राजस्थान बोर्ड 24 मार्च को 5वीं और 8वीं बोर्ड का परिणाम जारी करने वाला है। जिन छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर से अपना परिणाम देख सकेंगे। इस बार राजस्थान बोर्ड आठवीं कक्षा में 12.86 लाख और पांचवीं कक्षा में 13.68 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं। आठवीं की परीक्षा इस बार 20 फरवरी से 4 मार्च तक तथा पांचवीं कक्षा की परीक्षा 20 फरवरी से 6 मार्च तक आयोजित की गई। दोनों कक्षाओं के 26.54 लाख विद्यार्थियों की विभिन्न विषयों की 1.30 करोड़ कॉपियों को राज्य के 43 हजार शिक्षक जांचेंगे।

दूसरी तरफ राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट भी 20 मार्च के आसपास जारी कर दिया जाएगा। इससे संबंधित जारी एक सूचना में कहा गया था कि ' Class 10 Result 2026 का अपडेट शीघ्र जारी किया जाएगा। छात्र अपना रोल नंबर तैयार रखें। अधिक जानकारी जल्द साझा की जाएगी' बोर्ड ने 1 मार्च से बोर्ड कॉपियों की जांच शुरू कर दी थी, इस बार राजस्थान बोर्ड रिकॉर्ड टाइम पर रिजल्ट जारी कर रहा है।

किन क्रेडिंशियल से देख पाएंगे रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड 5वीं 8वीं के छात्र या उनके माता पिता को दो क्रेडिंशियल की होगी जरूरत। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र या अभिभावकों को रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ के जरिए परिणाम चेक करना होगा।

जबरदस्ती नहीं किया जाएगा पास

राजस्थान बोर्ड ने इस साल सभी स्टूडेंट्स को पास नहीं करेगा, अभी तक बोर्ड सभी छात्रों को पास करके उन्हें अगली क्लास में प्रमोशन देता था। लेकिन इस साल से इस पॉलिसी को खत्म कर दिया गया है। इसका एक मतलब ये होगा कि दोनों कक्षाओं का रिजल्ट 100 फीसदी नहीं जाएगा।

घबराने की जरूरत नहीं?

पासिंग मार्क्स से कम नंबर लाने वाले छात्रों को फेल कर दिया जाएगा और उसे दोबारा उसी कक्षा में पढ़ना होगा। हालांकि, घबराने जैसी बात नहीं है, क्योंकि फेल बच्चों के लिए स्कूल 45 दिनों के अंदर दोबारा से परीक्षाओं को आयोजित करेगा, जिसमें शामिल होकर छात्र अपना साल बचाने का मौका पाएंगे।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article