​MP Board 12th Arts Toppers 2026: एमपी बोर्ड 12वीं आर्ट्स में श्रुति और आकाश ने लहराया परचम

​MP Board 12th Arts Toppers 2026: एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। इसमें आर्ट्स स्ट्रीम में श्रुति और आकाश दोनों ने 500 में से 489 अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान पाया।

MP Board 12th Arts Toppers 2026: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने आज 15 अप्रैल को कक्षा 10 और 12 के बोर्ड परिणामों की घोषणा कर दी है। कक्षा 10 और 12 की परीक्षाओं में शामिल हुए छात्र अपना आवेदन क्रमांक और रोल नंबर जमा करके mpresults.nic.in, mpbse.nic.in और mpbse.mponline.gov.in पर अपने MPBSE परिणाम देख सकते हैं। एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट 76.01% गया। (MP Board 12th Arts Toppers Name) केवल आर्ट्स की बात करें तो श्रुति और आकाश ने प्रथम स्थान हासिल कर राज्य का नाम बढ़ाया।

रिजल्ट जारी होते ही पूरे प्रदेश में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। जिन छात्रों ने पूरे साल मेहनत की थी, उनके घरों में जश्न जैसा माहौल बन गया है। खासकर आर्ट्स स्ट्रीम के नतीजों ने इस बार सबका ध्यान खींचा है।

End of Feed