एजुकेशन

KV Admission 2026: कब शुरू होंगे केवी कक्षा 11 में एडमिशन? यहां देखें शेड्यूल

KV Admission 2026: केवी क्लास 11 में एडमिशन की प्रक्रिया का माता-पिता और बच्चे बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आइए आपको बता दें कि केवी क्लास 11 में एडमिशन कब शुरू होने वाले हैं।

Image

KV Admission 2026

KV Admission 2026: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) देश के प्रसिद्ध स्कूलों में से एक है। अधिकांश माता-पिता अपने बच्चों को केवी स्कूलों में पढ़ाना चाहते हैं। हाल ही में बालवाटिका, कक्षा 1, कक्षा 2, कक्षा 3, कक्षा 4, कक्षा 5, कक्षा 6, कक्षा 7 और कक्षा 8 में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बस रिजल्ट और सिलेक्ट छात्रों का नाम जारी होने का इंतजार किया जा रहा है। लेकिन इस बीच कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्र कक्षा 11 में एडमिशन को लेकर सवाल कर रहे हैं। जो माता-पिता और बच्चे केवी क्लास 11 में प्रवेश प्राप्त करना चाहते हैं वह सभी सवाल कर रहे हैं कि KV Class 11 Admission 2026 कब शुरू होगा। आइए जानते हैं-

केबी 11 में प्रवेश कब शुरू होगा?

महीने की शुरुआत में केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा KV Admission 2026 के संबंध में एक नोटिफिकेशन जारी किया गया था। इस नोटिफिकेशन में सभी क्लास में प्रवेश को लेकर जानकारी दी गई थी। इसमें कक्षा 11 में प्रवेश को लेकर भी केवी ने सूचना दी है।

10वीं रिजल्ट के बाद रजिस्ट्रेशन होगा शुरू

केवी के नोटिफिकेशन के अनुसार, सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा (CBSE 10th Result 2026) रिजल्ट जारी होने के 10 दिन के भीतर क्लास 11 में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उसके बाद छात्र रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में हिस्सा ले पाएंगे। बता दें कि यह केवल केवी छात्रों के लिए है।

नॉन केवी छात्रों के लिए कब शुरू होगा 11 में एडमिशन

नोटिफिकेशन के अनुसार, केवी छात्रों के लिए सीबीएसई 10वीं रिजल्ट की घोषणा के 10 दिन के भीतर रजिस्ट्रेशन शुरू होगा और नॉन केवी छात्रों के लिए 10वीं का रिजल्ट जारी होने के 20 दिन बाद रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

क्या है क्लास 11 में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि

केवी द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, सीबीएसई 10वीं रिजल्ट जारी होने के 30 दिन बाद क्लास 11 में दाखिले के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि है। इस संबंध में केवी द्वारा एक फ्रेस नोटिफिकेशन भी जारी किया जा सकता है। अभिभावकों और छात्रों को सलाह है कि वह केवी की आधिकारिक वेबसाइट पर बने रहें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article