MP Board 10th 12th Result 2023, mpbse.nic.in: एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं के रिजल्ट को लेकर बड़ी खबर आ रही है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल किसी भी वक्त रिजल्ट की तारीख की घोषणा कर (MP Board Result 2023) सकता है। बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया कि, कॉपियों का मूल्यांकन लगभग पूरा कर लिया गया है। मूल्यांकन प्रक्रिया खत्म होने के बाद छात्रों के अंकों को साइट पर अपलोड करने की प्रक्रिया तुरंत शुरू कर दी जाएगी। बीते वर्ष कक्षा 10वीं 12वीं का रिजल्ट एक साथ अप्रैल के अंत में जारी किया (MP Board Class 10th Result) गया था। ऐसे में उम्मीद है कि इस बार भी अप्रैल अंत तक रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक साइट mpresults.nic.in या mpbse.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
MP Board 10th 12th Result 2023: इस दिन जारी होंगे एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं के परिणाम
इस बार एमबी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 1 मार्च से 27 मार्च 2023 तक आयोजित की (MP Board 12th Result) गई थी। वहीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2 मार्च से 1 अप्रैल तक निर्धारित थी। इस बार करीब 18 लाख से अधिक छात्रों ने बोर्ड परीक्षा के लिए अपना पंजीकरण करवाया था। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
MP Board 10th 12th Result 2023, ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले MP Board की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर MP Board Class 10th 12th Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रोल नंबर व स्कूल कोड दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर आप इसे डेक्सटॉप पर सेव कर सकते हैं या फिर इसकी एक छायाप्रति निकाल सकते हैं।
हालांकि अभी रिजल्ट से संबंधिति कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। इससे संबंधित कोई भी अधिसूचना जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा।
MP Board Passing Marks, पास होने के लिए इतने प्रतिशत मार्क्स अनिवार्य
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत अंक चाहिए होंगे। यदि आपके किसी एक या दो विषय में न्यूनतम मार्क्स से कम आते हैं तो छात्रों को निराश होने की जरूरत नहीं है, बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित करता है। साथ ही ध्यान रहे प्रैक्टिकल व थ्योरी में अलग अलग पास होना अनिवार्य है।
