UP Board Result 2023 kab aayega date and time: यूपी बोर्ड का रिजल्ट कैसे चेक करें या फिर यूपी बोर्ड का रिजल्ट कब निकलेगा? जल्द ही आधिकारिक जानकारी के साथ टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर बताया जाएगा। बता दें, बड़ी संख्या में यूपी बोर्ड के छात्र इंटरनेट पर सर्च कर रहे हैं, कि रिजल्ट डेट क्या है। बताते चलें, अभी तारीख जारी नहीं की गई है, लेकिन संकेत मिले हैं कि पिछले सालों की अपेक्षा इस बार यूपी बोर्ड जल्दी रिजल्ट जारी कर सकता है। यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं के छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद upmsp.edu.in से परिणाम देख सकेंगे।
यूपी बोर्ड 2023 परीक्षा कब हुई
इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा 16 फरवरी से 4 मार्च 2023 के बीच की गई। इस बार कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा में 58 लाख से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था। इस दौरान 3.19 करोड़ कॉपियों सामने आई, जिनकी जांच का प्रोसीजर पूरा हो चुका है। यही कारण है कि बोर्ड परीक्षा का परिणाम जल्दी आने की संभावना बनी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यूपी बोर्ड का रिजल्ट मिड अप्रेल के बाद जारी हो सकता है।
कहां से देखें यूपी बोर्ड 2023 रिजल्ट
यूपी बोर्ड 2023 रिजल्ट को upmsp.edu.in से देखा जा सकेगा। हालांकि उत्तरी प्रदेश बोर्ड के परिणामों को results.upmsp.edu.in पर से भी देखा जा सकता है। इस बार यूपी बोर्ड 2023 केी करोड़ों कॉपियों की जांच के लिए 1.44 लाख शिक्षकों की मदद ली गई थीं।
पिछले सालों में कब आया था यूपी बोर्ड का रिजल्ट
- 2022 में 18 जून
- 2021 में 31 जुलाई
- 2020 में 27 जून
अप्रेल में बन सकता है नया रिकॉर्ड
क्या आप जानते हैं कि यूपी बोर्ड ने पिछले दस सालों में आज तक अप्रेल माह में रिजल्ट जारी नहीं किया, लेकिन इस बार काम तेजी से चल रहा है और 25 से 27 अप्रेल तक यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 जारी होने की संभावना है, यदि ऐसा हुआ तो नया रिकॉर्ड बनना लगभग तय है।
