एजुकेशन

LIC ADO Result 2023: जारी हुआ एलआईसी एडीओ प्रीलिम्स का रिजल्ट, इस दिन होगी मेन्स की परीक्षा

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Apr 10, 2023, 11:17 AM IST

LIC ADO Prelims Result 2023,licindia.in: भारतीय जीवन बीमा निगम ने अप्रेंटाइस डेवलपमेंट ऑफिसर का रिजल्ट जारी कर दिया है।परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इस बार प्रीलिम्स परीक्षा 12 मार्च को आयोजित की गई थी।

Image

LIC ADO Result 2023: जारी हुआ एलआईसी एडीओ प्रीलिम्स का रिजल्ट

LIC ADO Prelims Result 2023,licindia.in: एलआईसी एडीओ प्रीलिम्स की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बिग अपडेट है। भारतीय जीवन बीमा निगम ने अप्रेंटाइस डेवलपमेंट ऑफिसर का रिजल्ट जारी कर (LIC ADO Result) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार LIC की आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर (LIC ADO Prelims Result) सकते हैं। एलआईसी ऑफ इंडिया ने इस बार अप्रेंटाइस 9 हजार 9394 पदों पर भर्ती के लिए प्रीलिम्स परीक्षा 12 मार्च को आयोजित की थी। इसमें सफल होने वाले उम्मीदवार मेन्स की परीक्षा के लिए (LIC ADO Mains Exam Date) पात्र होंगे। प्रीलिम्स की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के माध्यम से अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

How To Check LIC ADO Prelims Result 2023, यहां चेक करें एलआईसी एडीओ का रिज्लट

  1. सबसे पहले LIC की आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर LIC ADO Prelims Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना पंजीकरण संख्या व पासवर्ड दर्ज करें।
  4. रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  5. नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर सकते हैं।
इसके अलावा छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। यहां सर्च बॉक्स में जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज कर अपना नाम चेक कर सकते हैं।

LIC ADO Mains Exam Date, कब आयोजित होगी मेन्स की परीक्षा

बता दें इस बार एलआईसी एडीओ की प्रीलिम्स परीक्षा 21 जनवरी से 10 फरवरी तक निर्धारित थी। वहीं मुख्य परीक्षा 23 अप्रैल 2023 को आयोजित की जाएगी। इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। चयनित उम्मीदार एडीओ के पद के लिए पात्र होंगे। यहां देखें मेन्स परीक्षा का पूरा पैटर्न।

LIC ADO Mains Exam Pattern, मेन्स परीक्षा का पैटर्न

भारतीय जीवन बीमा निगम के एडीओ की मेन्स परीक्षा में 160 अंकों के 160 बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसमें संख्यात्मक योग्यता के 50 प्रश्न, रीजनिंग के 50 प्रश्न, अंग्रेजी भाषा के 50 अंकों के 50 प्रश्न व कुछ प्रश्न सामान्य ज्ञान व करंट अफेयर्स के शामिल होंगे। अधिक जानकारी के लिए एक बार licindia.in पर विजिट करें।

आदित्य सिंह
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article