भारत सरकार के साथ इंटर्नशिप का मौका, जानें पात्रता, आयु सीमा और लास्ट डेट कब है

Ministry of Women and Child Development Internship: महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने अपने इंटर्नशिप पाठ्यक्रम के तहत अगस्त-सितंबर सत्र के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

Ministry of Women and Child Development invited application for Internship: महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने अपने इंटर्नशिप पाठ्यक्रम के तहत अगस्त-सितंबर सत्र के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह पाठ्यक्रम किसी भी विश्वविद्यालय, शैक्षणिक या गैर-शैक्षणिक संस्थान में नामांकित या उससे संबद्ध छात्राओं, महिला शोधार्थियों, महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं और शिक्षिकाओं के लिए खुला है। देश के गैर-टियर-1 शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों से 21-40 वर्ष आयु वर्ग की महिला उम्मीदवार आवेदन करने के लिए पात्र हैं। आवेदन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम पोर्टल http://wcd.intern.nic.in/ के माध्यम से ऑनलाइन जमा किए जा सकते हैं।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय दे रहा इंटर्नशिप का मौका

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय दे रहा इंटर्नशिप का मौका

इंटर्नशिप पाठ्यक्रम के बारे में

इंटर्नशिप पाठ्यक्रम वित्तीय वर्ष के दौरान चार सत्रों: मई-जून, अगस्त-सितंबर, नवंबर-दिसंबर और फरवरी-मार्च में आयोजित किया जाता है। प्रत्येक सत्र दो महीने का होता है। प्रत्येक सत्र के लिए आवेदन उस सत्र की शुरूआत से दो महीने पहले, महीने की 1 तारीख से 10 तारीख के बीच स्वीकार किए जाते हैं। एक बार चयनित उम्मीदवार अगले सत्रों के लिए आवेदन करने के पात्र नहीं होते हैं।

End of Feed