MHT CET CAP Round 1 Allotment 2026 Released: महाराष्ट्र के स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट में एडमिशन के लिए प्रोविजनल सीएपी राउंड 1 अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर (MHT CET CAP Round 1 Allotment 2026) दी है। सेंट्रलाइज्ड एडमिशन प्रोसेस (CAP) के तहत सीट पाने वाले अभ्यर्थी संबंधित काउंसलिंग पोर्टल पर जाकर अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर (MHT CET CAP Round 1 Allotment) सकते हैं। यहां आपको अपना एप्लीकेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा। जिन उम्मीदवारों को सीट अलॉट की गई है, उन्हें 3 अगस्त से 5 अगस्त, 2026 के बीच अलॉटमेंट के बाद की सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करनी होंगी।
MHT CET CAP Round 1 Allotment 2026: यहां देखें महाराष्ट्री सीईटी सीएपी राउंड 1 अलॉटमेंट
बता दें इंजीनियरिंग के अभ्यर्थी आधिकारिक एफई काउंसलिंग पोर्टल लॉग इन कर Check Provisional Allotment Status (CAP Round-I) के विकल्प का चयन कर प्रोविजनल अलॉटमेंट देख सकते हैं। इसकरे अलावा MBA और MMS वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल के जरिए संबंधित काउंसलिंग पोर्टल पर अपना अलॉटमेंट देख सकते हैं।
MHT CET CAP Round 1 Allotment Result: महाराष्ट्र सीईटी के लिए इतने रजिस्ट्रेशन
महाराष्ट्र सीईटी के पहले प्रयास में 1,32,838 रजिस्ट्रेशन हुए थे, जिसमें 1,16,196 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। यहां कुल 87.47 प्रतिशत अभ्यर्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई है। इनमें 1,12,601 उम्मीदवार महाराष्ट्र के थे, जबकि 3,595 महाराष्ट्र के बाहर के थे। यह परीक्षा 36 जिलों के 181 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इंस्टिट्यूट के हिसाब से जारी क्लोजिंग रैंक से पता चलता है कि कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग, डेटा साइंस और इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशन प्रोग्राम के लिए काफी कंपटिशन है।
