एजुकेशन

Ruk Jana Nahi Result December 2025: जारी हुआ 'रुक जाना नहीं' दिसंबर परीक्षा का परिणाम, ये रहा डायरेक्ट लिंक

Ruk Jana Nahi Result December 2025: मध्य प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल (MPSOS) ने 'रुक जाना नहीं' योजना के तहत आयोजित हुई 10वीं 12वीं की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। ये रिजल्ट दिसंबर सेशन के लिए जारी किया गया है। इस लिंक से देखें ऑनलाइन

Ruk Jana Nahi Result December 2025

'रुक जाना नहीं' दिसंबर परीक्षा का परिणाम जारी

MPSOS Ruk Jana Nahi Result December 2025 OUT: मध्य प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल (MPSOS) ने 'रुक जाना नहीं' योजना के तहत कक्ष 10वीं और 12वीं की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। ये परीक्षाएं दिसंबर 2025 में आयोजित की गई थीं। इन रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट mpsos.nic.in पर जारी किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार इस वेबसाइट के अलावा खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से भी अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।

Ruk Jana Nahi Result December 2025 Online Check करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडिंशियल का उपयोग करना होगा।

MPSOS Class 10 या MPSOS Class 12 Ruk Jana Nahi Result 'आ लौट चले' व 'ऑन डिमांड परीक्षाओं' के रिजल्ट के साथ जारी किया है। मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड के वर्ष-2025 के द्वितीय सत्र की परीक्षाएं 15 दिसंबर से 26 दिसंबर 2025 तक हुई थीं। एमपीएसओएस रुक जाना नहीं व आ लौट चले 10वीं 12वीं परीक्षाओं का आयोजन 15 दिसंबर से 23 दिसंबर तक किया गया था।

Ruk Jana Nahi Result December 2025 Step to Downlaod

स्टेप 1: ऑफिशियल वेबसाइट mpsos.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर, Exam Dec. 2025 पर क्लिक करें।

स्टेप 3: RESULT-DECEMBER-2025 पर क्लिक करें

स्टेप 4: परीक्षा चुनें, क्रेडिंशियल डालकर परिणाम देखें

Ruk Jana Nahi Yojna kya hai, रुक जाना नहीं योजना क्या है

एमपी बोर्ड परीक्षा में जो विद्यार्थी पास नहीं होते हैं, उनके लिए ये योजना चलाई गई थी। Ruk Jana Nahi Yojna का उद्देश्य राज्य शासन की अनुमति से मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा किया जा रहा है।

इसमें क्या होता है?

इसमें माध्यमिक शिक्षा मंडल में नियमित और स्वाध्यायी (प्राइवेट) रूप से शामिल अनुतीर्ण विद्यार्थियों को उसी वर्ष परीक्षा दोबारा देने का अवसर दिया जाता है। ताकि परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद पुन: मुख्य धारा से जुड़ सकें। इस योजना का लाभ लेकर कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थी अपनी-अपनी कक्षाओं में उत्तीर्ण करके उच्च अध्ययन के लिये अन्य संस्थाओं में प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article