UPSC CSE 2025 Topper Ishan Bhatnagar AIR 5 Success Story: संघ लोक सेवा आयोग ने (UPSC) ने आज 6 मार्च 2026 को सिविल सेवा परीक्षा (CSE) का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। लाखों उम्मीदवार यूपीएससी सीएसई परीक्षा मेंस परीक्षा और इंटरव्यू में शामिल हुए थे, लेकिन अंतिम रिजल्ट में केवल 958 उम्मीदवारों ने अपनी जगह बनाई। इसमें इशान भटनागर (Ishan Bhatnagar) ने ऑल इंडिया रैंक (AIR 5) प्राप्त कर टॉप 5 लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार यूपीएसई की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
UPSC CSE 2025 AIR 5 Topper Ishaan Bhatnagar
UPSC Topper Ishan Bhatnagar AIR 5
लखनऊ में पैदा हुए और भोपाल में उनकी परवरिश हुई थी। उन्होंने अपनी स्कूलिंग भी भोपाल से ही पूरी की थी। शुरुआती शिक्षा प्राप्त करने के बाद इशान ने दिल्ली में स्थित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में प्रवेश लिया और यहां से बीए एलएलबी हॉनर्स किया। लॉ की शिक्षा प्राप्त करने के दौरान उन्होंने इटली में आयोजित हुई एडीआर अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थता प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इशान स्कूल के दिनों से पढ़ाई में अच्छे रहे हैं, इसलिए उन्होंने लॉ का रास्ता चुना। इस बीच उनकी दिलचस्पी यूपीएससी में बढ़ी और उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में शामिल होने का फैसला लिया और पहले अटेम्प्ट में परीक्षा पास की।
ये भी पढ़ें - UPSC CSE 2025 Topper: तीसरे प्रयास में AIR 3 लाकर एकांश ढुल ने गाड़ा झंडा, 22 की उम्र में बनाया कीर्तिमान
पहले अटेम्प्ट में पास की मेंस की परीक्षा पास की थी
2023 में उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा की परीक्षा दी थी और ऑल इंडिया रैंक 276 प्राप्त की थी। अपने पहले प्रयास में उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा पास कर सफलता हासिल की थी। यूपीएससी सीएसई 2025 का फाइनल रिजल्ट आज जारी हो गया है। जिसमें इशान भटनागर ने 5वीं रैंक प्राप्त कर सफलता प्राप्त की है। उन्होंने यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के सामने एक बड़ा उदाहरण पेश किया है। लॉ से यूपीएससी तक के इस सफर में सफलता प्राप्त करने का श्रेय इशान ने अपने परिवार और शिक्षक सत्यम जैन को दिया है।
