Muthulakshmi Reddy: लड़कों के साथ पढ़कर बनीं देश की पहली महिला सर्जन और विधायक, जानें कौन थीं मुथुलक्ष्मी रेड्डी?

Meet Muthulakshmi Reddy, First Female surgeon and MLA of India: देश की पहली महिला विधायक और सर्जन डॉ. मुथुलक्ष्मी रेड्डी की आज 138वीं जयंती है। उनका जन्म 1886 में तमिलनाडु (तब मद्रास) के पुडुकोट्टई में हुआ था। जब वह पैदा हुईं, तब देश में अंग्रेजों का राज था।

Meet Muthulakshmi Reddy, First Female surgeon and MLA of India: 21वीं सदी में भले ही महिलाओं को उनके अधिकार आसानी से मिल जाते हों। लेकिन, एक दौर ऐसा भी था। जब महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित कर दिया जाता था और उन्हें अपना हक पाने के लिए समाज के तानों को झेलना पड़ता था। 18वीं सदी में भारत में एक ऐसी ही महिला का जन्म हुआ। जिसने न सिर्फ समाज को बदलने का काम किया। बल्कि वे देश की पहली महिला विधायक और सर्जन भी बनीं। हम बात कर रहे हैं डॉ. मुथुलक्ष्मी रेड्डी की। देश की पहली महिला विधायक और सर्जन डॉ. मुथुलक्ष्मी रेड्डी की आज 138वीं जयंती है। उनका जन्म 1886 में तमिलनाडु (तब मद्रास) के पुडुकोट्टई में हुआ था। जब वह पैदा हुईं, तब देश में अंग्रेजों का राज था।

Muthulakshmi Reddyऐसा था परिवार

मुथुलक्ष्मी रेड्डी के पिता नारायण स्वामी अय्यर महाराजा कॉलेज में प्रिंसिपल थे और उनकी मां चंद्रामाई देवदासी समुदाय से थीं। मुथुलक्ष्मी रेड्डी को बचपन से ही पढ़ाई का शौक था। हालांकि, माता-पिता उनकी शादी कम उम्र में ही करना चाहते थे। लेकिन, उन्हें सिर्फ पढ़ाई करनी थी। उन्होंने अपने माता-पिता की बात का विरोध किया और उन्हें पढ़ाई के लिए राजी कर लिया।

End of Feed