क्वेस्ट इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी मलेशिया से हुआ महायोगी गोरखनाथ विवि का एमओयू, रिसर्च में छात्रों को मिलेगी मदद

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर एवं क्वेस्ट इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी मलेशिया के बीच शैक्षणिक और अनुसंधान क्रियाकलापों को बढ़ावा देने के लिये समझौता ज्ञापन (एमओयू) का आदान-प्रदान हुआ।

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर एवं क्वेस्ट इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी मलेशिया के बीच शैक्षणिक और अनुसंधान क्रियाकलापों को बढ़ावा देने के लिये समझौता ज्ञापन (एमओयू) का आदान-प्रदान हुआ। एमओयू पर महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ. अतुल वाजपेयी और क्वेस्ट इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो. जीटा मोहम्मद फहमी ने हस्ताक्षर किए। दोनों कुलपति ऑनलाइन जुड़े और एमओयू पर हस्ताक्षर के बाद इसका डिजिटली आदान-प्रदान किया।

Mahayogi Gorakhnath University

Mahayogi Gorakhnath University

इस एमओयू के माध्यम से दोनों संस्थाओं के बीच सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों में कृषि, जैव प्रौद्योगिकी, फार्मा व चिकित्सा में संयुक्त शोध परियोजनाओं पर कार्य के साथ वर्तमान एवं भविष्य की जरूरतों को पूरा करने एवं कौशल बढ़ाने के लिए क्षमता विकास, छात्र, संकाय और तकनीकी विनिमय आदि विषयों पर पारस्परिक सहयोग की प्रतिबद्धता जताई गई है। इसके अतिरिक्त दोनों संस्थानों का लक्ष्य इस साझेदारी के माध्यम से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में संयुक्त कार्यशाला का आयोजन व विकास परियोजना को विकसित और कार्यान्वित करना है।

End of Feed